19 APRFRIDAY2024 5:35:13 AM
Nari

रात को दही खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

  • Updated: 27 Jun, 2017 12:43 PM
रात को दही खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

पंजाब केसरी (सेहत)- अच्छी सेहत के लिए दूध,दही,पनीर,मक्खन जैसे डेयरी प्रॉडक्ट खाने की अक्सर सलाह दी जाती है। लोग दही को अपने खाने में शामिल भी करते हैंं लेकिन इसके सेवन का भी सही समय होता है। दही में शामिल बैक्टीरिया रात की बजाय दिन में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। खाने में अगर इसको रात के समय शामिल करते हैं तो सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
 

आइए जानें आखिर रात को क्यों नहीं खाना चाहिए दही
रात के समय हम खाना खा कर कोई शारीरिक काम नहीं करते। जिससे दही पचने की बजाए शरीर मेेें कफ बनना शुरू कर देता है। इसके अलावा भी इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। 

1. पाचन में परेशानी
रात को दही खाने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी पैदा हो जाती है। इसे पचाने के लिए एनर्जी बर्न करने की जरूरत होती है। रात के समय ज्यादातर लोग खाने के बाद से जाते हैं। जिससे दिक्कत बढ़ने लगती है। 

2.खांसी जुखाम
रात के समय दही खाने से शरीर में इंफैक्शन होने का डर रहता है। इससे खांसी और जुखाम हो सकता है। 

3. जोड़ों का दर्द
गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात के समय इसका सेवन करने से परहेज करें। इससे दर्द कम होने की बजाए बढ़ जाएगा। 

4. सूजन
शरीर में कुछ हिस्सों में अगर सूजन है तो रात के समय दही कभी न खाएं। इससे सूजन कम होने की बजाए बढ़ जाएगी। 


इस तरह करें दहीं का सेवन
दही खाने का सबसे बढ़िया समय सुबह का है। इससे सेहत संबंधी बहुत सी परेशानियों से राहत मिलती है। हाथों पैरों की जलन,पेट की इंफैक्शन,अपच,भूख न लगना,कमजोरी के अलावा और भी बहुत से शिकायतें सुबह दहीं खाने से दूर हो जाती हैं। नाश्ते में दही की एक कटोरी में शक्कर मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है। 

Related News