27 APRSATURDAY2024 5:51:03 PM
Nari

यहां हर पल मंडराता है मौत का खतरा!

  • Updated: 27 Jan, 2017 01:02 PM
यहां हर पल मंडराता है मौत का खतरा!

ट्रैवलिंग: भारत में देखने के लिए बहुत सी जगहें, जो हमे कई  बार चौंकने पर मजबूर भी कर देती है। अक्सर इन जगहों के बारे में सुनकर लोग हैरानी में पड़ जाते है, और इन्हें डरावनी जगह का नाम दे देते है। आज हम आपको ऐली जगहों के बारे में बताने जे रहे है कोई अधिक टेम्प्रेचर के कारण तो कुछ अजीबोगरीब रास्तों के कारण खतरनाक कहलाती है। 

 


1. किश्तवर कैलाश रोड

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ कैलाश रोड पर चलना किसी खतरे को मौल लेने से कम नहीं है। यहां हमेशा चट्टानों से टकराने का डर बना रहता है। यहां एक बार में चट्टान के नीचे से एक ही गाड़ी निकल पाती है, जो हमेशा मौत का खतरा बनाए रखती है। 

2. दूसरी सबसे ठंडी जगह

ड्रास का टेम्प्रेचर देखकर अक्सर इस जगह को खतरनाक माना जाता है क्योंकि यहां का तापमान  60 डिग्री तक जा चुका है। इस जगह को गेटवे ऑफ लद्दाख भी कहा जाता है। 

3. कैलाश मानसरोवर

इस ट्रैक पर चलने के लिए 18 हजार फीट चढ़ना पड़ता है। ऊंचे पहाड़, ठंडा टेम्प्रेचर यहां के मार्ग को मुश्किल बनाता हैं। 

4. खार्दूंग ला़

ट्रैकिंग और एडवेंचर दीवानों के लिए यह जगह पहली पसंद है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मोटरेबल रोड है जो लद्दाख में स्थित है। यहां ऑक्सीजन लेवल बेहद कम है । 

5. रूपकुंड झील

उत्तराखंड के पहाड़ों में 5,029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड झील एक ओर जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, तो वहीं इस झील में बर्फ पिघलने के बाद पाए गए कई कंकालों का रहस्य आज तक बरकरार है।
 

Related News