21 SEPSATURDAY2024 6:26:05 AM
Nari

Christmas पर बनाकर खाएं स्नोमैन बिस्कुट और सेंटा स्ट्रॉबेरी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Dec, 2021 01:29 PM
Christmas पर बनाकर खाएं स्नोमैन बिस्कुट और सेंटा स्ट्रॉबेरी

लोग घरों पर क्रिसमस पार्टी रखने के लिए थीम डिशेज बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर क्रिसमस पार्टी रख रही हैं तो आप मेहमानों को स्नोमैन बिस्कुट और सेंटा स्ट्रॉबेरी सर्व कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी...

1. स्नोमैन बिस्कुट

सामग्री

अंडा- 1
मैदा- 250 ग्राम
बटर- 125 ग्राम
चीनी पाउडर- 125 ग्राम
वनिला एक्सट्रेक्ट- 1 टी-स्पून
खाने वाली गोंद- जरूरत अनुसार (भिगी हुई)
फॉन्डेंट आइसिंग- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

PC: freepik

विधि

. सबसे पहले बाउल में बटर, पीसी चीनी मिलाएं।
. अब इसमे अंडा, वनीला एक्सट्रेक्ट और मैदा मिलाकर सॉफ्ट ढो बनाकर प्लास्टिक रैप से कवर करके अलग रखें।
. कुछ मिनटों के बाद इसपर सूखा आटा लगाकर गोल आकार में बेल लें।
. तैयार बिस्कुट को बेकिंग ट्रे पर रखकर 350°F/180°C प्रीहीट ओवन में 10-12 मिनट तक बेक करें।
. बिस्कुट को निकालकर ठंडा कर लें।
. फॉन्डेंट आइसिंग व गोंद को बेल कर बिस्कुट को शेप देते हुए लगाएं।
. फिर बिस्कुट को स्नौमेन के रंगों से सजाएं।
. लीजिए आपके स्नोमैन बिस्कुट बनकर तैयार है। इसे चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।
. बाकी बचे बिस्कुट्स को एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें।

2. सेंटा स्ट्रॉबेरी

सामग्री

स्ट्रॉबेरी- 8
क्रीम- 1/2 कप
वेनिला- 1 बड़ा चम्मच
चीनी- 3 बड़े चम्मच
चॉकलेट स्प्रिंकल्स या चिप्स- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

PC: Fresh.co.nz

विधि

. सबसे पहले स्ट्रॉबेरी से पत्तियों को तोड़कर बीच से काट लें।
. एक बाउल में क्रीम, चीनी, वेनिला अच्छे से फेंट कर गाढ़ी क्रीम बनाएं।
. आइसिंग पाइप का उपयोग करके कटी स्ट्रॉबेरी पर सेंटा का फेस बनाने के लिए क्रीम फैलाएं।
. क्रीम के ऊपर कटी स्ट्रॉबेरी को टोपी की तरह लगाएं।
. अब थोड़ी सी क्रीम को पेट पर और टोपी के ऊपर लगाएं।
. चॉकलेट चिप्स से सांता की आंखें बनाएं। आप चॉकलेट चिप्स को पिघलाकर उसे टूथपिक में डुबोकर आंखें बना सकती हैं।

 

 

Related News