21 MARSATURDAY2026 6:53:49 PM
Life Style

नवरात्रि में कौन-सी सब्जियां खाएं और किनसे करें परहेज? जानें सही नियम

  • Edited By Monika,
  • Updated: 21 Mar, 2026 05:27 PM
नवरात्रि में कौन-सी सब्जियां खाएं और किनसे करें परहेज? जानें सही नियम

नारी डेस्क : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और भक्त मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर व्रत रख रहे हैं। इन 9 दिनों में खानपान से जुड़े कुछ खास नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि नवरात्रि में कौन-सी सब्जियां खानी चाहिए और किनसे परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

आध्यात्मिक और स्वास्थ्य से जुड़ा महत्व

नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन करने का मुख्य उद्देश्य शरीर और मन को शुद्ध रखना होता है। इस समय हल्का और पचने में आसान भोजन करने से शरीर डिटॉक्स होता है और मन भी शांत रहता है। हालांकि, अलग-अलग जगहों पर नियमों में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन कुछ सामान्य नियम सभी जगह माने जाते हैं।

PunjabKesari

नवरात्रि में खाई जाने वाली सब्जियां

व्रत के दौरान कुछ सब्जियों को सात्विक माना जाता है और इन्हें खाने की अनुमति होती है, जैसे आलू, शकरकंदी, कच्चा केला, कद्दू, लौकी, खीरा, टमाटर और पालक। ये सभी सब्जियां हल्की होती हैं, जल्दी पच जाती हैं और शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करती हैं, जिससे व्रत के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होती और आप पूरे दिन एक्टिव बने रहते हैं।

इन सब्जियों को खाने के फायदे

नवरात्रि में खाई जाने वाली सब्जियां सिर्फ सात्विक ही नहीं बल्कि हेल्दी भी होती हैं।
आलू तुरंत ऊर्जा देता है
शकरकंदी फाइबर से भरपूर होती है
कच्चा केला विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स देता है
लौकी और कद्दू शरीर को हाइड्रेट रखते हैं
खीरा शरीर को ठंडा रखता है
पालक आयरन का अच्छा स्रोत है।

PunjabKesari

नवरात्रि में किन सब्जियों से करें परहेज

व्रत के दौरान कुछ सब्जियों को अशुद्ध या तामसिक माना जाता है, इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए। इनमें प्याज, लहसुन, बैंगन, मटर, मक्का, शिमला मिर्च, गाजर और बीन्स शामिल हैं। इनका सेवन करने से व्रत की सात्विकता प्रभावित हो सकती है, इसलिए नवरात्रि के दिनों में इनसे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर माना जाता है।

यें भी पढ़ें : Navratri में ये 5 चीजें खरीदने से बचें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल!

नवरात्रि के जरूरी खान-पान के नियम

खाने में केवल सेंधा नमक का इस्तेमाल करें
पैकेट और प्रोसेस्ड फूड से बचें
उबला या हल्का भुना हुआ भोजन करें
पानी, नारियल पानी और फ्रेश जूस का सेवन करें
डाइट में फल और डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर शामिल करें
व्रत में ऊर्जा बनाए रखने के आसान तरीके।
नवरात्रि के दौरान लंबे व्रत से कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार जरूरी है।
दिन की शुरुआत फल, दूध या दही से करें। साथ ही साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन भी अच्छे विकल्प हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

ज्यादा तला-भुना खाने से बचें
हल्का और पचने वाला भोजन लें
एक बार में ज्यादा खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं।

PunjabKesari

हेल्दी ड्रिंक्स जरूर लें

शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। 
इसके लिए आप नींबू पानी
नारियल पानी और छाछ
ताजे फलों का जूस
का सेवन कर सकते हैं।

यें भी पढ़ें : राम नवमी 26 या 27 मार्च किस दिन मनाई जाएगी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त

किन गलतियों से बचें

अक्सर लोग व्रत में सिर्फ आलू और तली हुई चीजों पर निर्भर हो जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद भी लें, ताकि पूरे 9 दिन आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।

Related News