
नारी डेस्क : दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद एक अहम सवाल सामने आया है, क्या सीने में इंफेक्शन (Chest Infection) भी कार्डियक अरेस्ट की वजह बन सकता है? रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक, उन्हें अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत थी, जबकि डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की बात कही। ऐसे में दोनों के बीच संबंध को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
डॉक्टरों ने क्या बताया?
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गंभीर चेस्ट इंफेक्शन शरीर के कई अंगों पर असर डाल सकता है, खासकर दिल पर। जब संक्रमण ज्यादा बढ़ जाता है, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी और सूजन बढ़ने लगती है, जिससे दिल पर दबाव पड़ता है और यह स्थिति Cardiac Arrest तक पहुंच सकती है।

बुजुर्गों में क्यों ज्यादा खतरनाक?
डॉक्टरों के अनुसार, 90 साल से अधिक उम्र के लोगों में इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिससे इंफेक्शन तेजी से बढ़ सकता है। यह सेप्सिस (गंभीर संक्रमण) का रूप ले सकता है, जो हार्ट की कार्यक्षमता को प्रभावित कर अचानक Cardiac Arrest का कारण बन सकता है।
क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?
Cardiac Arrest एक इमरजेंसी स्थिति है, जिसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है। यह हार्ट अटैक से अलग होता है और इसमें तुरंत इलाज न मिलने पर जान का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) ही मरीज की जान बचाने का सबसे अहम तरीका होता है।

किन कारणों से बढ़ता है खतरा?
दिल की अनियमित धड़कन
गंभीर संक्रमण या सेप्सिस
ऑक्सीजन की कमी
High Blood Pressure और Diabetes जैसी बीमारियां
बढ़ती उम्र और कमजोर इम्यून सिस्टम।
डॉक्टरों के मुताबिक, सीने का गंभीर इंफेक्शन सीधे तौर पर हार्ट को प्रभावित कर सकता है और कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है, खासकर बुजुर्गों में। इसलिए समय रहते लक्षणों को पहचानना और तुरंत इलाज कराना बेहद जरूरी है।