01 MAYWEDNESDAY2024 9:22:44 AM
Nari

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले ने लगाई फांसी, लिजेल डिसूजा बोली- तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Jan, 2022 10:02 AM
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले ने लगाई फांसी, लिजेल डिसूजा बोली- तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके साले जेसन वातकिन्स ने  फांसी लगाकर खुद की जिंदगी खत्म कर दी है। इस घटना के बाद रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार जेसन वाटकिंस वीरवार को  मुंबई के मिल्लत नगर स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। मुंबई पुलिस इस मौत को आत्महत्या मान रही है, हालांकि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। माना जा रहा है कि मां के मौत के बाद से ही वाटकिंस डिप्रेशन में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।

PunjabKesari
लिजेल ने इंस्टा स्टोरी पर भाई की फोटो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा- - क्यों???? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो? तुम्हें तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी। दूसरी फोटो में लिजेल ने भाई के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा- क्यों। तीसरी फोटो में लिजेल ने अपनी मां से फेल होने पर माफी भी मांगी। 

PunjabKesari
भाई काे खाेने का दर्द लिजेल के पोस्ट पर साफ नजर आ रहा है।  उन्होंने बताया कि- मां के निधन के बाद से वह बहुत डिप्रेस रहता था। साल 2018 में जब मां का निधन हुआ तो वह बहुत टूट गया था, क्योंकि वह उनके सबसे करीब था। लिजेल ने बताया कि जेसन ने शादी नहीं की थी। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है। 
 

Related News