19 APRSUNDAY2026 2:41:54 PM
Nari

बर्तनों में जमी जिद्दी चिकनाई, अपनाएं ये घरेलू हैक्स...तवा, कड़ाही भी होंगे फटाफट साफ

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 19 Apr, 2026 01:13 PM
बर्तनों में जमी जिद्दी चिकनाई, अपनाएं ये घरेलू हैक्स...तवा, कड़ाही भी होंगे फटाफट साफ

नारी डेस्क: घर में हर रोज बरते जाने वाले बर्तन, जैसे कड़ाही- तवा, फ्राई पैन काले पड़ जाते है और इन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है। बहुत कम लोग होते है, जिन्हें खाना बनाने के बाद बर्तन साफ करना अच्छा लगता है, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे है, जिन्हें बर्तन साफ करना जरा भी पसंद नहीं होता और वो मजबूरी में ही बर्तन साफ करते है। कड़ाही में जमी हुई चिकनाई और तवे पर जमी कालिख को जल्दी साफ करना आसान नहीं है, लेकिन अगर आपको कुछ सिंपल हैक्स पता हो तो आपका ये काम आसान हो जाएगा। इससे बर्तन भी जल्दी साफ हो जाएंगे और टाइम भी बच जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स बताने वाले है, जो आपका किचन में काम करना आसान कर देंगे। चलिए जानते हैं...

कड़ाही की जिद्दी चिकनाई हटाने का आसान तरीका

किचन में काम करते हुए अगर कड़ाही जल जाए, कड़ाही में तेल और गंदगी जम गई है, तो 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 4 चम्मच सिरका मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इसे कड़ाही में फैलाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद डिशवॉश लिक्विड और स्पंज की मदद से रगड़कर साफ कर लें। कड़ाही आसानी से साफ हो जाएगी।

उबालकर करें गहरी सफाई

कड़ाही की जमी हुई चिकनाई को साफ करने का दूसरा तरीका थोड़ा लंबा है, लेकिन असरदार है। कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें बेकिंग सोडा, नमक, नींबू का रस और थोड़ा सिरका डालें। अब उसमें पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद राख या मिट्टी के दीपक का पाउडर लेकर कड़ाही को रगड़ें। इससे कड़ाही की जिद्दी चिकनाई निकल जाएगी और कड़ाही चमकने लगेगी।

PunjabKesari

तवा साफ करने का आसान तरीका

अगर आपका तवा काला पड़ गया है, तो फिटकरी का इस्तेमाल करें। तवा को गैस पर रखकर उसमें थोड़ा पानी डालें। अब फिटकरी के टुकड़े को हल्के हाथों से तवे पर रगड़ें। कुछ ही देर में कालापन हटने लगेगा। इसके बाद गैस बंद करके पानी निकाल लें और डिटर्जेंट से तवा साफ कर लें। अगर तवे पर मोटी कालिख जम गई है, तो पहले उसे तेज आंच पर गर्म करें। इससे कालिख ढीली पड़ जाएगी। फिर किसी नुकीली चीज से हल्के हाथ से उसे खुरच लें। इसके बाद फिटकरी वाले तरीके से साफ करें, तवा बिल्कुल नया जैसा दिखेगा।

Related News