19 APRSUNDAY2026 4:38:24 PM
Nari

अक्षय तृतीया पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Apr, 2026 03:21 PM
अक्षय तृतीया पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नारी डेस्क: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर Shri Mahakaleshwar Temple में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

भस्म आरती में दिखा बाबा का दिव्य स्वरूप

सुबह करीब 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पंचामृत अभिषेक के साथ बाबा का विशेष पूजन किया गया। इसके बाद आम के रस से अभिषेक कर बाबा को भस्म से सजाया गया। भस्म आरती के दौरान भगवान शिव को भांग, भस्म और शेषनाग से अलंकृत कर उनका अद्भुत श्रृंगार किया गया। शंख और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने इस दिव्य रूप के दर्शन किए।

PunjabKesari

माथे पर शेषनाग का विशेष श्रृंगार

अक्षय तृतीया के खास मौके पर बाबा महाकाल के माथे पर शेषनाग को सजाया गया, जो भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने परशुराम अवतार लिया था। माना जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्यों का फल अक्षय होता है, यानी कभी समाप्त नहीं होता।

ये भी पढ़ें:  आखिर अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदता जाता हैं सोना? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

बदले भस्म आरती के नियम

बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भस्म आरती में शामिल होने के नियमों में बदलाव किया है। अब श्रद्धालुओं को एक दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। पहले जहां मंदिर के काउंटर से पंजीकरण होता था, अब सुविधा को डिजिटल कर दिया गया है, जिससे व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

PunjabKesari

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग के साथ डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

अक्षय तृतीया का धार्मिक महत्व

Akshaya Tritiya का दिन बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन करते हैं और नए कार्यों की शुरुआत भी करते हैं।

PunjabKesari

Related News