29 APRMONDAY2024 4:16:25 AM
Nari

Women Power: गांव में नहीं पहुंचा पानी तो महिलाओं ने काटा पहाड़, 18 महीने में बनाया रास्ता

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Sep, 2020 10:41 AM
Women Power: गांव में नहीं पहुंचा पानी तो महिलाओं ने काटा पहाड़, 18 महीने में बनाया रास्ता

भारतीय समाज में महिलाओं को हमेशा से ही कम आंका जाता हैं लेकिन आज की नारी शक्ति प्रबल है। जब वो कुछ करने को ठान लेती हैं तो फिर उन्हें कोई रोक नहीं सकता। ऐसी जीती-जाती मसिला पेश की है मध्यप्रदेश की महिलाओं ने...

250 महिलाओं की कोशिश लाई रंग

दरअसल, मध्यप्रदेश के छतरपुर की महिलाओं ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अंगरोठा गांव की रहने वाली 250 से ज्यादा महिलाओं ने 107 मीटर लंबे पहाड़ को काट और पानी के लिए रास्ता बनाया। ये महिलाएं समाजसेवी संस्था के साथ मिलकर पानी के लिए रास्ता बनाने में जुटी हुई हैं।

PunjabKesari

गांव को पानी मिलने में हुई परेशानी तो...

बता दें कि बुंदेलखंड पैकेज के तहत सरकार ने गांव में 10 साल पहले 40 एकड़ क्षेत्र तक फैला तालाब बनवाया था। मगर, पहाड़ की वजह से तलाब तक पानी ही नहीं पहुंचता था। इसकी वजह से महिलाओं को पानी भरने के लिए काफी दूर पैदल चलकर जाना पड़ता था।

PunjabKesari

8 महीने में पहाड़ काटकर महिलाओं ने बनाया रास्ता

ऐसे में उन्होंने खुद ही अपना रास्ता खोजने की ठानी और पहाड़ को काटने का फैसला दिया। इसके बाद 100 महिलाओं ने एक जुट होकर समाजसेवी संस्था परमार्थ से मदद लेकर काम शुरू किया और सिर्फ 18 महीने में महिलाओं ने लंबे पहाड़ को खोद डाला।

अब बारिशों के मौसम में तलाब पानी से भर जाता है और महिलाओं को गांव के कुएं और हैंडपंप में ही पानी मिल जाता है। अब उन्हें पानी के लिए लंबी यात्रा नहीं करने पड़ती। वाकई, अगर औरत कुछ ठान ले तो उसके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं होता।

PunjabKesari

Related News