29 APRMONDAY2024 3:42:39 PM
Nari

गणेश चतुर्थी पर घर ले आएं ये चीजें, बप्पा बरसाएंगे परिवार पर मेहर

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Sep, 2023 03:58 PM
गणेश चतुर्थी पर घर ले आएं ये चीजें, बप्पा बरसाएंगे परिवार पर मेहर

गणेश उत्सव की शुरुआत पूरे भारत में धूमधाम से चल रही है। भाद्रपद महीने की चतुर्थी तिथि में मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी का त्योहार भक्तों में एक उल्लास भर देता है। 10 दिन तक भक्त बप्पा को घर में लाकर उनकी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। बप्पा की आरती करके उनकी मनपसंदीदा मिठाई का भोग लगाते हैं। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका संबंध भगवान गणेश से जुड़ा है। ऐसे माना जाता है कि गणेश चतुर्थी पर इन चीजों को घर में लाने से परिवार पर बप्पा की कृपा बनती है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

शंख 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए शंख रखना शुभ माना जाता है। इसमें एक ऐसी अद्भूत शक्ति होती है जो घर में पॉजिटिविटी का संचार करती है। माना जाता है कि जिस घर के मंदिर में शंख हो वहां मां लक्ष्मी खुद निवास करती हैं और ऐसे घर में मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।

बप्पा की ऐसी प्रतिमा 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में गणेश जी की नृत्य करती हुई प्रतिमा रखनी भी शुभ मानी जाती है। ऐसे में यदि आप गणेश चतुर्थी पर बप्पा की प्रतिमा लाने की सोच रहे हैं तो नृत्य करती हुई प्रतिमा रख सकते हैं। प्रतिमा को रखते समय यह ध्यान रखें कि इसमें भगवान गणेश की दृष्टि मुख्य द्वार की ओर हो। 

PunjabKesari

कुबेर की मूर्ति 

उत्तर दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर को माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बने तो ऐसे घर में पैसे की बरसात हो जाती है। घर की उत्तर दिशा में कुबेर की मूर्ति रखनी शुभ मानी जाती है।

एकाक्षी नारियल 

गणेश चतुर्थी पर यदि घर में एकाक्षी नारियल रखा जाए तो कभी भी धन की कमी नहीं होती। हालांकि यह नारियल आसानी से घर में नहीं मिलता यदि आपको मिल जाए तो इसे संभाल कर रखें। इसे घर में रखने से नेगेटिविटी नहीं रुकती और इस नारियल की नियमित पूजा करना भी शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

बांसुरी 

घर में बांसुरी रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है और वास्तु दोष भी दूर होते हैं। इसके अलावा मान्यताओं के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से धन के योग बनते हैं और कभी भी घर में पैसे की कमी नहीं होती। 

PunjabKesari

Related News