
नारी डेस्क: दिल्ली से सटे नाेएडा से वेलेंटाइन डे के मौके पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार में प्रेमी और प्रेमिका का शव बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह बात उजागर हुई है कि युवक ने पहले लड़की को गोली मारी और उसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह घटना है नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 की जहां लेग उस समय स्तब्ध रह गए जब कार के अंदर से दो शव मिले। अंदर से पुलिस को एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमी सुमितकी मिसिंग रिपोर्ट परिजनों ने दिल्ली में दर्ज कराई थी और पुलिस युवक की खोजबीन में लगी थी।

सुमित ने रेखा को आखिर मैसेज किया था, जिसमें लिखा था-, ‘मैं सुमित मरने जा रहा हूं, उसकी जिम्मेदार रेखा है, क्योंकि उसने 15 साल साथ रहकर मुझसे वादा किया था कि वह मुझसे ही शादी करेगी। अब वह किसी और से शादी करने जा रही है, इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं, क्योंकि रेखा ने मुझे धोखा दिया है… मैं सुसाइड कर रहा हूं.’। लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है जिस से पुलिस ने ये आशंका जताई है कि उसने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।