27 APRSATURDAY2024 7:41:03 PM
Nari

ब्लड ग्रुप से जानें, कौन-सा ब्यूटी प्रॉड्क्ट है स्किन लिए बैस्ट

  • Updated: 07 Jun, 2017 11:44 AM
ब्लड ग्रुप से जानें, कौन-सा ब्यूटी प्रॉड्क्ट है स्किन लिए बैस्ट

पंजाब केसरी (ब्यूटी): अधिकतर लोगों का मानना है कि चेहरे की खूबसूरती केवल क्रीम्स या तरह-तरह के टीटमेंट से ही बढ़ाई जा सकती है। आज हम आपको बता दे कि चेहरे की केयर हमारे स्किन टाइप के जरिए ही नहीं बल्कि ब्लड ग्रुप के हिसाब से भी जरूरी है। सभी ब्लड ग्रुप पर एक से ही ब्यूटी प्रॉड्क्ट सूट करेें ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसलिए बेहतर है अपने ब्लड ग्रुपर के हिसाब से ही ब्यूटी प्रॉड्क्ट का इस्तेमाल करें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। हम आपको बताएंगे, कि कौन से ब्लड ग्रुप पर कैसे ब्यूटी प्रॉड्क्ट सही रहेंगे।  

PunjabKesari

1.ब्लड ग्रुप A

इस ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति के स्किन पोर्स काफी छोटे होते है, जिससे चेहरे पर फैट, पसीने, पिंपल्स जैसी परेशानी आती। इसके अलावा इस ग्रुप वाली स्किन पर मेकअप का भी कोई साइड-इफैक्ट नहीं होता। A ग्रुप की स्किन पर ऑलिव ऑयल काफी सूट करता है। यह स्किन को स्मूद और सॉफ्ट बनाता है। 

2. ब्लड ग्रुप B

इस ग्रुप वालों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है। इसी जगह से मौसम और बदलते तापमान का बदलाव चेहरे पर नजर आता है। इस ग्रुप की स्किन का pH लेवल 4.8 और 5.8 तक होता है। इसलिए इन्हें  pH 7 से ज़्यादा pH वाले प्रॉड्क्ट से बचना चाहिए। 

3. ग्रुप AB

इस बल्ड ग्रुप वालों की स्किन काफी मजबूत होती है। इनकी स्किन पर मौसम और तापमान का कोई असर नहीं पड़ता लेकिन इस तरह की त्वचा पर एजिंक का काफी असर दिखाई देता है। इस तरह की स्किन के लिए एग व्हाइट फेस पेक या मास्क काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा इनके चेहरे और शरीर के रंग में काफी फर्क नजर आता है। 

4. ब्लड ग्रुप O

इस ग्रुप वालों की स्किन का ज्यादा आराम की जरूरत होती है, क्योंकि इनकी स्किन पर थकान ज्यादा दिखाई देती है। इसलिए इन्हें रोज 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। इससे स्किन पोर्स बढ़ेगे नहीं और स्किन ड्राई होने से बची रहेगी।  इसके अलावा इस ग्रुप वाली स्किन पर फोम बेस्ड फेशियल  या क्लेंज़र का इस्तेमाल न करें। 

Related News