20 APRSATURDAY2024 2:28:44 PM
Nari

अनियमित पीरियड्स से लेकर हैवी ब्लीडिंग तक, हर प्रॉब्लम की छुट्टी कर देंगे ये योगासन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Jun, 2021 06:07 PM
अनियमित पीरियड्स से लेकर हैवी ब्लीडिंग तक, हर प्रॉब्लम की छुट्टी कर देंगे ये योगासन

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना योगा करना बेस्ट माना गया है। इससे पूरे शरीर की कसरत होती है। वजन कंट्रोल रहने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं हर साल 21 जून को 'International Yoga Day' यानी 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाता है। ताकि लोगों को सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जागरूक किया जाए है। बात लड़कियों व महिलाओं की करें तो इन्हें सबसे ज्यादा पीरियड पेन, अनियमित पीरियड, हैवी ब्लीडिंग व इससे जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ योगासन को करके इन परेशानियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं उन खास योगासन को करने का तरीका व फायदों के बारे में...

1. बालासन 

. सबसे पहले जमीन पर एड़ी के बल बैठ जाएं। 
. अब अपने कुल्हों का सारा भार एड़ियों पर डालें। 
. धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए माथे को जमीन पर लगाएं। 
. दोनों हाथों को एकदम सीधे करते हुए जमीन पर लगा दें। नहीं तो दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़ें। 
. अपनी छाती से जांघों पर धीरे-धीरे दबाव डालें। 
. कुछ मिनट इस मुद्रा में रहकर गहरी सांस लें। 
. बाद में सामान्य अवस्था में आ जाएं। 
. इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं। 

PunjabKesari

इससे पूरे शरीर पर खिंचाव होता है। दिमाग शांत होने के साथ पाचन संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है। यह पीरियड पेन व इससे जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा और बांझपन की इलाज करने में भी यह फायदेमंद माना गया है। इसके अलावा बालासन करने से पेट, जांघों व कमर के आसपास जमा एक्सट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। 

2. वज्रासन

. सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाएं। 
. अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए कूल्हों के नीचे रखें। 
. एड़ियों को एक-दूसरे पैरों से अलग रखें। 
. अब दोनों हाथों पर घुटनों पर रखें। 
. अपनी रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें। 
. अब आंखों को बंद करके या सामने देखते हुए एकदम शांत मुद्रा में 5 से 10 मिनट तक बैठ जाएं। 
. फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। 
. दोबारा 2-3 बार इस आसन को दोहराएं। 

PunjabKesari

इस आसन को करने से पेल्विक क्षेत्र मजबूत होता है। अपच और पेट संबंधी अन्य समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। यह अनियमित पीरियड्स, पीरियड पेन और मूत्र संबंधी विकारों को भी दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा वज्रासन करने से कमर, पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की समस्या से आराम मिलेगा। 

3. धनुरासन

. इस आसन को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। 
. अब अपने हाथों व पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। 
. पैरों को उठाकर घुटनों को मोड़ें और हाथों को पीछे की ले जाते हुए दोनों एड़ियों को पकड़ें। 
. इस तरह शरीर धनुष की मुद्रा में नजर आएगा। 
. कुछ सेकेंड्स तक इसी अवस्था में रहिए। 
. बाद में सामान्य अवस्था में आए। 
. इस आसन को 2-3 बार दोहराएं। 

PunjabKesari

इससे बैक स्ट्रेचिंग होती है। रोजाना इस आसन को करने से  पीरियड्स संबंधी परेशानियां दूर होने में मदद मिलेगी। शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर बॉडी में लचीनापन आएगा। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में भी धनुरासन फायदेमंद माना जाता है। 
 

Related News