27 APRSATURDAY2024 3:20:45 PM
Nari

गर्भावस्था में खाएं 6 superfoods

  • Updated: 15 Feb, 2015 02:25 PM
गर्भावस्था में खाएं 6 superfoods

गर्भकाल वह समय होता है जब आपको अपने लिए तो खाना ही है, साथ ही पेट में पल रहे शिशु के लिए भी खाना है।आप जितना पौष्टिक आहार लेंगी, अपने गर्भस्थ शिशु को भी उतना ही स्वस्थ रख पाएंगी। यह समय ऐसा होता है जब शरीर को पौष्टिकता की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इसलिए :

करें दही का सेवन
दही में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा तो होती ही है, साथ ही दूध से अधिक कैल्शियम भी होता है। दही का सेवन गर्भकाल में होने वाले कई कॉमन इंफैक्शन को दूर रखने में मदद करता है। कुछ महिलाओं को गर्भावस्था में या वैसे ही दूध पीने से कुछ एलर्जी होती है।वे महिलाएं दही खाकर कैल्शियम और प्रोटीन का पूरा लाभ उठा सकती हैं।

बींस
गर्भकाल के दौरान काले चने, राजमां व हरी बींस का नियमित सेवन करें।इनके सेवन से आप स्वस्थ बनी  रहेंगी।इनसे आपको प्रोटीन और फाइबर तो प्रचुर मात्रा में मिलेगा ही, आयरन, कैल्शियम व जिंक भी मिलेगा।उबले हुए काले चने और राजमां आप सलाद में मिलाकर भी ले सकती हैं। हरी बींस सब्जी के रूप में और सूप में डालकर ले सकती हैं।

शकरकंदी
भावी मां के लिए शकरकंदी का सेवन खूब पौष्टिकता देता है।शकरकंदी सस्ती भी है और पौष्टिकता से भरपूर भी।इसमें विटामिन सी, रेशे की प्रचुर मात्रा होती है।इसका सेवन उबालकर स्नैक के रूप में किया जा सकता है।

अखरोट
अगर आपकी गर्भकाल की पहली तिमाही है और आप नौकरी करती हैं  तो अपने साथ मुट्ठी भर अखरोट रखें।इसमें ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है जो बच्चे के दिमाग के विकास के लिए बहुत लाभदायक होती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए, सी और के से भरपूर होती हैं। इसके अतिरिक्त कई अन्य पौष्टिक पदार्थ और आयरन भी होता है।आंखों को स्वस्थ रखने हेतु हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत अच्छी होती हैं।बच्चे की आंखों की रोशनी पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।सूप, जूस, सब्जी आदि के रूप में भी इसे ले सकते हैं।

रंगदार फल
हर रंग का फल विभिन्न प्रकार की पौष्टिकता समेटे होता है।फलों में विटामिन्स, आयरन, फाइबर और एंटी आक्सीडैंट्स होते हैं।संतरा, मौसमी और बैरीज विटामिन सी से भरपूर होते हैं।अमरूद, संतरा, अंगूर (काले और हरे), विभिन्न रंगों वाली सब्जियां भी खा सकते हैं जैसे गाजर, शिमला मिर्च (हरी, लाल, पीली) ब्रोकली, अनार, सेब भी खाएं।

— मेघा गाबा

Related News