26 APRFRIDAY2024 6:57:27 PM
Nari

अनुष्का की परफैक्ट फिगर का राज है उनकी डाइट और डांस - Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 14 Sep, 2018 06:49 PM
अनुष्का की परफैक्ट फिगर का राज है उनकी डाइट और डांस - Nari

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की परफैक्ट फिगर वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह खुद को फिट और फिगर को मेंटेन रखने के लिए अपने खान-पान के साथ, योग और एक्सरसाइज भी करती हैं। आज हम आपको उनके डेली रूटीन और डाइट चार्ट के बारे में बताएंगे। अगर आप अनुष्का की तरह फिगर पाना चाहती हैं, तो उनकी ये फिटनेस सीक्रेट्स जरूर ट्राई करें।


- दिन की शुरुआत
अनुष्का शर्मा दिन की शुरूआत नारियल पानी या नींबू पानी से करती हैं। इसके बाद वह सुबह की चाय पीती हैं।

PunjabKesari
- ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट में लेती हैं उपमा, पोहा और एक गिलास जूस।


- स्नैक्स 1
स्नैक्स में नहीं भूलती नींबू या फिर नारियल पानी पीना। 


- लंच 
लंच में दाल, रोटी, सब्जी, फिश और सलाद खाना है पसंद। इसके साथ ही अनुष्का हमेशा घर का बना खाना खाती हैं। 

 

- स्नैक्स 2 
अनुष्का दिन में 2 बार स्नैक्स लेती हैं। स्नैक्स 2 में खाना पसंद है प्रोटीन बार, वेजिटेबल सैंडविच या फिर फल। 

PunjabKesari

- डिनर 
डिनर में दाल, रोटी, सब्जी, फिश और सलाद खाती हैं अनुष्का। 

 

- सोने से पहले
सोने से पहले दूध पीना कभी नहीं भूलती यह एक्ट्रेस। 

 

- जंक फूड करती हैं अवॉयड
अनुष्का शर्मा जंक फूड और ऑयली चीजें खाने से बचती हैं।

 

एेसा है वर्कआउट रूटीन

PunjabKesari

फिट रहने के लिए अनुष्का योग करती हैं। इसको करने से शरीर लचीला और दिमाग शांत होता है। वह 30 मिनट डांस और रोजाना सुबह मेडिटेशन भी करती हैं। उनका मानना है कि डांस आपके दिल को फिट रखता है इसलिए रोजाना डांस करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News