01 APRWEDNESDAY2026 3:04:42 PM
Life Style

‘धुरंधर’ की ‘रहमान डकैत’ की बेगम सौम्या टंडन का ग्लैमरस अवतार, सेक्विन ड्रेस में दिखाया कातिलाना लुक

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Apr, 2026 01:17 PM
‘धुरंधर’ की ‘रहमान डकैत’ की बेगम सौम्या टंडन का ग्लैमरस अवतार, सेक्विन ड्रेस में दिखाया कातिलाना लुक

नारी डेस्क: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने के बाद ‘धुरंधर 2’ धमाल मचा रही है, और इसमें निभाए गए किरदार भी लोगों की नजरों में हैं। इसी बीच फिल्म में ‘रहमान डकैत’ की बेगम’ यानी सौम्या टंडन का रियल लाइफ लुक भी सबका ध्यान खींच रहा है। सौम्या ने हाल ही में एक फोटोशूट में अपनी ग्लैमरस अंदाज में सभी का दिल जीत लिया। हसीना ने ग्रीन सेक्विन ड्रेस में अपनी सिजलिंग अदाओं के साथ स्टाइल का नया रिकॉर्ड सेट कर दिया।

ग्रीन सेक्विन ड्रेस में स्टनिंग लुक

41 साल की सौम्या टंडन ने ग्रीन रंग की वन-शोल्डर सेक्विन ड्रेस पहनकर स्टाइलिश अंदाज दिखाया। ड्रेस पर छोटे-छोटे बीड्स और चमचमाते सितारे लगाए गए थे, जिसने लुक में ड्रामा और ग्लैम बढ़ा दिया।

PunjabKesari

कटआउट और बॉडी-हगिंग डिज़ाइन

ड्रेस में कटआउट डिज़ाइन मिडरिफ पर था, जिससे उनके कर्व्स हाइलाइट हुए। स्कर्ट को बॉडी-हगिंग रखा गया था, जिससे लुक ज्यादा स्टाइलिश और ग्रेसफुल नजर आया। पीछे की ओर न्यूड फैब्रिक और बैकलेस डिजाइन ने हॉटनेस का टच दिया।

जूलरी और एक्सेसरीज

ड्रेस में पहले ही काफी ड्रामा था, इसलिए सौम्या ने जूलरी मिनिमल रखी। उन्होंने हेमा खस्तूरी लेबल के डायमंड फ्लोरल स्टड इयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग पहना। स्टाइलिश वॉच ने लुक को पूरा किया।

ये भी पढ़ें:  वरुण धवन की बेटी नन्ही लारा को चलने में क्यों होती है दिक्कत? जानिए क्या है ये बीमारी

हेयर और मेकअप

सौम्या ने ग्रीन सेक्विन ड्रेस के साथ सॉफ्ट पिंकिश मेकअप चुना। पिंक लिप्स और ब्राउनिश न्यूड आईज ने उनके फीचर्स को और निखारा। ओपन हेयर और मिडिल पार्टीशन ने उनका लुक परफेक्ट बनाया।

PunjabKesari

लड़कियों के लिए स्टाइल टिप्स

सौम्या के लुक से लड़कियां पार्टी और फोटोशूट के लिए ये टिप्स ले सकती हैं:

सिंगल कलर चुनें – ग्रीन, रेड या कोई भी रिच रंग अट्रैक्टिव लगता है।

वन-शोल्डर या कटआउट ड्रेस पहनें, इससे ग्लैम बढ़ता है।

जूलरी मिनिमल रखें – स्टेटमेंट इयररिंग्स ही काफी हैं।

शिमरी आउटफिट में सॉफ्ट मेकअप करें, ग्लोइंग और एलिगेंट लुक मिलेगा।

PunjabKesari

हेयर स्टाइल सादगी में रखें – ओपन हेयर या हल्की पार्टीशन पर ध्यान दें।  

Related News