03 MAYFRIDAY2024 8:59:44 PM
Nari

अफगानिस्तान-तालिबान युद्ध पर सहारा करीमी ने Open Letter लिख मांगी मदद, अनुराग कश्यप ने की यह अपील

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 16 Aug, 2021 01:45 PM
अफगानिस्तान-तालिबान युद्ध पर सहारा करीमी ने Open Letter लिख मांगी मदद, अनुराग कश्यप ने की यह अपील

अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा कर लिया है जिसके बाद से वहां का मंजर काफी भयानक बना हुआ है। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। इस बीच अफगान फिल्म निर्देशक सहारा करीमी ने दुनियाभर के फिल्म समुदायों से मदद की गुहार लगाई है। सहारा करीमी ने एक पत्र लिखकर लोगों से मदद मांगी है।

PunjabKesari

सहारा करीमी के पत्र को डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लोगों से भी इसे शेयर करने की अपील की है। पत्र में लिखा है, 'मेरा नाम सहारा करीमी है। मैं एक फिल्म निर्देशक हूं और अफगान फिल्म की वर्तमान महानिदेशक हूं। जो 1968 में स्थापित एकमात्र सरकारी स्वामित्व वाली फिल्म कंपनी है। मैं इस उम्मीद के साथ लिख रही हूं कि आप मेरे खूबसूरत देश को तालिबान से बचाने में मदद करेंगे। पिछले कुछ दिनों में तालिबान ने कई प्रांतों पर कब्जा कर लिया है। हमारे लोगों का नरसंहार किया गया है।'

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

 

वह आगे लिखती हैं, 'कई बच्चों का अपहरण कर लिया गया है। एक महिला को उसके कपड़ों के लिए मार दिया गया। उन्होंने हमारे पसंदीदा हास्य कलाकारों में से एक को प्रताड़ित किया और मार डाला। उन्होंने एक प्रागैतिहासिक कवि को मार डाला। सरकार से जुड़े लोगों को मार डाला। कुछ लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया है। काबुल में परिवार शिविरों में रह रहे हैं। यह एक मानवीय संकट है लेकिन दुनिया चुप है।' 

PunjabKesari

सहारा करीमी ने आगे लिखा, 'इस चुपी की हमें आदत है लेकिन हम जानते हैं कि यह सही नहीं है। हमें आपकी आवाज की जरूरत है। अगर तालिबान सत्ता संभालता है तो वह सभी कलाओं पर रोक लगा देगा। वो महिलाओं के अधिकार का हनन करेंगे। पिछले कुछ हफ्तों में तालिबान ने कई स्कूलों को तबाह कर दिया है। 20 लाख लड़कियों को स्कूल से निकाल दिया गया है। मैं दुनिया की चुप्पी को समझ नहीं पा रही लेकिन मैं अपने देश के लिए लडूंगी। हालांकि मैं इसे अकेले नहीं कर सकती। मुझे आपकी मदद की जरूरत है।' 

Related News