25 APRTHURSDAY2024 3:53:48 PM
Nari

घर पर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर आंवला मुरब्बा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Nov, 2020 06:05 PM
घर पर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर आंवला मुरब्बा

आंवला में विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलती है। मगर स्वाद में खट्टा होने के चलते कई लोग इसे खाने से कतराते हैं। ऐसे में आप इसका मुरब्बा बना कर खा सकते हैं। यह खाने में खट्टा-मीठा होने से बच्चे भी इसे आसानी से खा जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

आंवला- 1 कि. ग्राम
चीनी- 1, 1/2 कि. ग्राम
फिटकरी- 2 छोटे चम्मच 
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच 
इलायची पाउडर- 1 छोटे चम्मच 
पानी- 6 कप 

PunjabKesari

वि​धि:

1. सबसे पहले एक बाउल में पानी और 1/2 चम्मच नींबू और फिटकरी मिलाएं। 
2. फिर आंवलों को धोकर फोर्क की मदद से छेद करके उन्हें रातभर पानी में भिगोएं। 
3. सुबह आंवलों को अच्छे से धोकर निचोड़ लें। 
4. एक पैन में पानी उबाल कर उसमें आंवलों को नर्म होने तक उबालों। 
5. अब अलग पैन में चीनी, नींबू का रस 6 कप पानी डालकर पिघाएं। 
6. चाशनी तैयार होने पर पैन में आंवले डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाएं। 
7. ठंडा होने के बाद इस पर इलायची पाउडर मिलाकर एयर टाइट कंटेनर में भरें। 
8. लीजिए आपका आंवला का मुरब्बा बन कर तैयार है। 
 

Related News