
नारी डेस्क: Anjali Arora अब सिर्फ सोशल मीडिया स्टार ही नहीं रहीं, बल्कि बिजनेसवुमन भी बन गई हैं। उन्होंने अपना पहला ब्रांड लॉन्च किया है और इसके तहत पहला सलून भी शुरू किया है। हाल ही में उन्होंने अपने इस नए सफर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
लग्जरी सलून की झलक
अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने सलून का अंदर का नजारा दिखाया। यह सलून काफी लग्जरी और खूबसूरत है। उन्होंने बताया कि इस सलून के हर छोटे-बड़े डिजाइन पर उन्होंने खुद काम किया है। उनका यह सलून बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर में खोला गया है।

सपना हुआ सच
अंजलि ने पोस्ट में लिखा कि यह उनका बचपन का सपना था, जो अब पूरा हो गया है। उनके सलून के उद्घाटन में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। फैंस भी उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
पहले खरीदा घर, अब बिजनेस में कदम
अंजलि अरोड़ा ने साल 2023 में दिल्ली में करीब 4 करोड़ रुपये का घर खरीदा था। इसके बाद उन्होंने एक और घर लिया, जिसका रेनोवेशन भी कराया और उसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब वह धीरे-धीरे अपने करियर को बिजनेस की तरफ भी बढ़ा रही हैं।

कौन हैं अंजलि अरोड़ा?
अंजलि अरोड़ा को ‘कच्चा बादाम’ गाने पर बनाई गई रील से जबरदस्त पहचान मिली थी। इसके बाद वह रियलिटी शो Lock Upp में नजर आईं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। आज वह सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं।

कितनी है नेट वर्थ और कमाई?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजलि अरोड़ा की कुल नेट वर्थ करीब 3 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत हैं इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया प्रमोशन यूट्यूब चैनल म्यूजिक वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट बताया जाता है कि वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
लग्जरी कारों का शौक
अंजलि के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। उनके पास करीब 48.50 लाख रुपये की Jaguar XE और किया सोनेट जैसी कारें हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2023 में अपने पिता को भी एक कार गिफ्ट की थी। सोशल मीडिया से पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा अब बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उनका यह नया सलून और ब्रांड उनके करियर का बड़ा कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में उन्हें और सफलता दिला सकता है।