20 APRSATURDAY2024 2:58:42 AM
Nari

दूध में मिलाकर पीएं यह एक चीज, बुढ़ापे तक रहेंगे स्वस्थ - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Sep, 2018 05:16 PM
दूध में मिलाकर पीएं यह एक चीज, बुढ़ापे तक रहेंगे स्वस्थ - Nari

दूध का ज्यादा फायदा लेने के लोग उसमें तुलसी या बादाम मिलाकर पीते हैं। मगर आज हम आपको गोंद-कतीरा वाला दूध पीने के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे आप बुढ़ापे तक स्वस्थ रहेंगे। गोंद कतीरा प्रोटीन, मिनरल्स तो दूध विटामिन्स से भरपूर होता है इसलिए इन दोनों को मिलाकर पीने से तीन गुणा ज्यादा फायदा मिलता है। चलिए जानते हैं गोंद-कतीरा वाला दूध पीने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

 

गोंद कतीरा वाला दूध पीने के फायदे
1. मजबूत हड्डियां
इस दूध को पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती है।

PunjabKesari

2. कम नींद आने की परेशानी
नींद कम आने की परेशानी में रात को सोते समय गर्म दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीएं। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी। इसके साथ ही इससे अनिद्रा की समस्या भी दूर रहेगी।

 

3. थकावट भी होगी दूर
रोजाना दूध के साथ गोंद कतीरा मिलाकर पीने से थकान दूर होती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

 

4. दरुस्त पाचन क्रिया
पाचन क्रिया दुरुस्त करने के लिए रोजाना दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीना चाहिए। इससे कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं भी दूर रहती है।

PunjabKesari

5. तनाव की समस्या
दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीने से तनाव भी दूर रहता है। यह तनाव दूर करने का सबसे बेहतरीन उपाय माना जाता है।

 

6. मजबूत इम्यून सिस्टम
प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा अन्य जरूरी पोषक तत्व होने के कारण इस दूध का सेवन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखता है।

 

7. खून की कमी को करेगा पूरा
गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में हो रही खून की कमी को दूर करता है।

 

8. सिरदर्द से राहत
गोंद कतीरा और मेहंदी के फूल को पीस लें। इसे दूध में मिलाकर पीने से आपका सिरदर्द छूमंतर हो जाएगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News