20 APRSATURDAY2024 11:04:09 AM
Life Style

मिलिए देश की होनहार बेटियों से जिन्होंने खेल जगत में रोशन किया नाम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Aug, 2020 12:24 PM
मिलिए देश की होनहार बेटियों से जिन्होंने खेल जगत में रोशन किया नाम

दुनियाभर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको भारत का नाम गर्व से ऊंचा करने वाली बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं। खेल जगत में अपनी पहचान बनाने वाली भारत की ये बेटियां आज हर लड़की के लिए मिसाल बन चुकी हैं। तो चलिए जानते है खेल जगत में शानदार जीत हासिल कर चुकी देश की कुछ होनहार बेटियों के बारे में।

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल बैडमिंडन में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित साइना नेहवाल देश के लिए ब्रांज मेडल और गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

PunjabKesari

मैरी कॉम

एमसी मैरीकॉम 5 बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैपियन में ब्रांज मेडल, एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज और गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित मैरी कॉम को 'सुपरमॉम' और 'मैग्नीफिशेंट मैरीकॉम' की उपाधि दी गई है।

PunjabKesari

साक्षी मलिक

भारत के लिए ओलंपिक में महिला कुश्ती का पहला कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली साक्षी समाज और परिवार से लड़कर इस मुकाम तक पहुंची हैं। मगर आज इस बेटी पर उनके परिवार से साथ पूरे देश को गर्व है।

PunjabKesari

दीपा कर्माकर

विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपा कर्माकर पहली भारतीय महिला है। इनके लिए जिमनास्ट प्लेयर बनना आसान नहीं था क्योंकि उनके तलवे बिल्कुल फ्लैट थे, जोकि एक जिमनास्ट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। मगर फिर भी अपनी कड़ी मेहनत के जरिए देश की इस बेटी ने भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया।

PunjabKesari

पीवी सिंधु

खेल जगत में शानदार जीत हासिल कर चुकी पीवी सिंधु भी देश की होनहार बेटियों में से एक है। देश की इस बेटी को उच्चतम नागरिक सम्मान के लिए पद्मश्री और बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर के लिए अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

PunjabKesari

सानिया मिर्जा

टेनिस जगत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी का नाम आपसे पूछा जाएं, तो निश्चित रूप से आप सानिया मिर्जा का नाम लेंगे। खेल जगत में अपना और भारत का नाम रोशन करने वाली देश की इस बेटी को पद्मश्री, पद्म भूषण, अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

PunjabKesari

गीता फोगाट

कहते हैं यदि इरादे मजबूत हो और हौसलें बुलंद हो तो जीत हासिल करना कोई मुश्किल काम नहीं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है देश की इस बेटी गीता फोगाट ने। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने वाली गीता आज हर बेटी के लिए मिसाल बन चुकी है।

PunjabKesari

मिताली राज

आज अगर कोई भी लड़की क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहती हैं तो उसकी प्रेरणा महिला क्रिकेटर मिताली ही होगी। मिताली को महिला क्रिकेट का तेंदुलकर कहा जाता है। वनडे क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी मिताली को आज उनके परिवार से साथ पूरे देश को नाज है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News