
नारी डेस्क : आज के समय में हर कोई साफ और ग्लोइंग स्किन चाहता है, लेकिन इसी चाहत में कई लोग बिना जानकारी के फेयरनेस क्रीम और स्किन ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। ये प्रोडक्ट्स जल्दी असर दिखाने का दावा करते हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद खतरनाक केमिकल्स शरीर के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। इसलिए किसी भी क्रीम को इस्तेमाल करने से पहले उसका लेबल ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है।
लेबल पढ़ना क्यों है जरूरी?
त्वचा पर लगाई जाने वाली क्रीम केवल ऊपर ही नहीं रहती, बल्कि स्किन उसे धीरे-धीरे सोख लेती है। ऐसे में उसमें मौजूद केमिकल्स शरीर के अंदर तक पहुंच सकते हैं। कुछ सस्ते स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स में मर्करी (पारा) जैसे जहरीले तत्व पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर
त्वचा को पतला कर सकते हैं
जलन और दाने पैदा कर सकते हैं
सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकते हैं
यहां तक कि किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इन इंग्रीडिएंट्स से रहें दूर
अगर किसी क्रीम के डिब्बे पर ये नाम दिखें, तो उसे तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें
Mercury / Mercurous Chloride
Ammoniated Mercury
High-dose Steroids
Unknown bleaching agents
ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
इंग्रीडिएंट लिस्ट पढ़ें: हानिकारक केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स से बचें
ऑयली स्किन: 0.5%–2% Salicylic Acid ठीक रहता है
ड्राई स्किन: Ceramides और Moisturizing क्रीम चुनें
सेंसिटिव स्किन: Fragrance-Free प्रोडक्ट लें
एक्सपायरी डेट जरूर देखें
पैच टेस्ट करें: सीधे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ पर टेस्ट करें।
क्या हर्बल प्रोडक्ट्स पूरी तरह सुरक्षित हैं?
अक्सर लोग मानते हैं कि ‘हर्बल’ या ‘नेचुरल’ लिखा हुआ प्रोडक्ट पूरी तरह सुरक्षित होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है। हर स्किन अलग होती है और कई बार प्राकृतिक चीजें भी एलर्जी कर सकती हैं। अगर किसी क्रीम से जलन, खुजली या लालपन हो, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद करें और जरूरत पड़ने पर स्किन विशेषज्ञ से सलाह लें।
खूबसूरत दिखने की चाहत में अपनी सेहत से समझौता करना सही नहीं है। किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना और सही चुनाव करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।