13 JUNSATURDAY2026 5:28:09 PM
Life Style

कान्स में छाया अदिति राव हैदरी का शाही अंदाज़, साड़ी में दिखीं रॉयल तो स्लिट गाउन में बिखेरा ग्लैमर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 May, 2026 05:31 PM
कान्स में छाया अदिति राव हैदरी का शाही अंदाज़, साड़ी में दिखीं रॉयल तो स्लिट गाउन में बिखेरा ग्लैमर

नारी डेस्क:  Aditi Rao Hydari ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रॉयल एलिगेंस और मॉडर्न ग्लैमर का मेल कैसे किया जाता है। इस साल Cannes Film Festival में जहां कई भारतीय सितारों ने अपने फैशन से सुर्खियां बटोरीं, वहीं हैदराबाद के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अदिति ने अपने दो बिल्कुल अलग अंदाज़ वाले लुक्स से लोगों का दिल जीत लिया। एक तरफ वह खूबसूरत साड़ी में बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लगीं, तो दूसरी ओर हाई स्लिट गाउन में उनका ग्लैमरस अवतार भी किसी हॉलीवुड रेड कार्पेट मोमेंट से कम नहीं लगा। दोनों ही लुक्स में अदिति का क्लासी स्टाइल और सादगी साफ नजर आई।

मुगल गार्डन से इंस्पायर्ड थी अदिति की खास साड़ी

कान्स में अपनी पहली अपीयरेंस के लिए अदिति ने डिजाइनर लेबल JADE by Monica and Karishma की कस्टम ‘चारबाग’ साड़ी पहनी। यह साड़ी कश्मीर के मुगल गार्डन्स से इंस्पायर्ड थी, जिसमें पुरानी शाही कला और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। शैंपेन कलर की सिल्क टिशू साड़ी पर बेहद बारीक कसाब एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसने पूरे लुक को रीगल टच दिया। साड़ी का रंग और उसकी सॉफ्ट शाइन अदिति की पर्सनैलिटी पर खूब जंच रही थी।

PunjabKesari

गोल्डन एम्ब्रॉयडरी ने बढ़ाई साड़ी की खूबसूरती

इस साड़ी पर कॉपर-गोल्ड शेड में फ्लोरल मोटिफ्स बनाए गए थे, जिन पर गोल्डन सेक्विन डिटेलिंग की गई थी। पूरी साड़ी पर एक जैसा काम था, जबकि बॉर्डर को जालीदार पैटर्न के साथ खास तरीके से हाइलाइट किया गया। अदिति ने इसे डीप नेक वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया और ओपन पल्लू स्टाइल में कैरी किया। उनका यह साड़ी लुक बेहद ग्रेसफुल और एलीगेंट नजर आया।

जूलरी और हेयरस्टाइल ने पूरा किया रॉयल लुक

अपने इस ट्रेडिशनल लुक के साथ अदिति ने Indriya Jewels की गोल्ड जूलरी चुनी। उन्होंने दो खूबसूरत नेकलेस को लेयर करके पहना, जिसने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया। इसके अलावा उन्होंने सिर्फ अपनी डायमंड स्टडेड वेडिंग रिंग पहनी और बाकी एक्सेसरीज को मिनिमल रखा। मिडिल पार्टीशन के साथ बनी लंबी चोटी में लगा गोटा उनके लुक में ट्रेडिशनल चार्म जोड़ रहा था। वहीं पिंक लिप्स और सॉफ्ट मेकअप ने पूरे स्टाइल को बैलेंस्ड बनाए रखा।

ये भी पढ़ें:  जब Salman Khan के पास नहीं थे पैसे, लिया था ‘लोन’, वजह जानकर हो जाएंगे Emotional

थाई-हाई स्लिट गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज़

अपने दूसरे लुक में अदिति बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आईं। उन्होंने डिजाइनर Tony Ward के स्प्रिंग/समर कलेक्शन का ग्रीन मेटैलिक गाउन पहना, जो रेड कार्पेट पर काफी ड्रामेटिक और हाई-फैशन फील दे रहा था। वन-शोल्डर डिजाइन वाले इस गाउन के अपर पोर्शन को प्लीटेड ड्रेपिंग और स्कल्प्चरल डिटेलिंग के साथ डिजाइन किया गया था। वहीं फ्रंट में दिया गया थाई-हाई स्लिट पूरे लुक में बोल्डनेस और ग्लैमर जोड़ रहा था।

PunjabKesari

फ्लोई ट्रेल ने दिया ड्रीमी रेड कार्पेट लुक

गाउन के स्कर्ट पोर्शन में बनाई गई छोटी-छोटी प्लीट्स उसे फ्लोई टच दे रही थीं। वहीं फ्लोर-लेंथ हेमलाइन और वन-शोल्डर से अटैच लंबी ट्रेल चलते वक्त बेहद खूबसूरत मूवमेंट क्रिएट कर रही थी। रेड कार्पेट पर अदिति का यह लुक किसी ड्रीमी फैशन मोमेंट जैसा लग रहा था, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मिनिमल स्टाइलिंग ने बनाया लुक खास

इस ग्लैमरस गाउन के साथ भी अदिति ने अपनी स्टाइलिंग को ओवर नहीं किया। उन्होंने ग्रीन स्टोन डिटेल वाला नेकलेस पहना, जो गाउन के कलर के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था। इसके अलावा गोल्डन स्टिलिटोस और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया। मेकअप को भी उन्होंने काफी सटल रखा, जिससे उनका नैचुरल ग्लो साफ नजर आया।

PunjabKesari

अदिति के लुक्स से लें ये आसान फैशन टिप्स

अगर आप भी साड़ी या गाउन में एलिगेंट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो अदिति के इन फैशन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं । हमेशा ऐसे रंग चुनें जो आपकी स्किन टोन पर अच्छे लगें। अगर साड़ी हैवी वर्क वाली हो तो ब्लाउज सिंपल रखें। जूलरी को जरूरत से ज्यादा ओवरडू न करें।
मेकअप को सॉफ्ट और बैलेंस्ड रखें। हेयरस्टाइल में क्लीन और एलिगेंट लुक चुनें।

अदिति राव हैदरी के ये दोनों कान्स लुक्स इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि सादगी और ग्लैमर को साथ लेकर भी बेहद रॉयल अंदाज़ में स्टाइल किया जा सकता है। 

 
 
  
 

Related News