04 MAYSATURDAY2024 7:49:24 AM
health

Health Tips: एक कप सफेद चाय देगी शरीर के ढेरों फायदे, जानिए

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Aug, 2023 10:32 AM
Health Tips: एक कप सफेद चाय देगी शरीर के ढेरों फायदे, जानिए

सभी लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं। कोई ग्रीन टी पीने का शौकिन होता है तो कोई ब्लैक टी लेकिन क्या आपने कभी व्हाइट टी यानी की सफेद चाय पी है। व्हाइट टी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें टैनिन, फ्लोराइड, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इस चाय का रंग लाइट ब्राउन या फिर सफेद होता है। तो आइए आज आपको बताते हैं कि सफेद चाय पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होंगे...

डायबिटीज रहेगी कंट्रोल 

सफेद चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह इंसुलिन प्रतिरोध के खतरे को भी कम करती है। इस चाय में पाया जाने वाला नैचुरल गुण ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है।

PunjabKesari

दिल रहेगा स्वस्थ 

यह चाय दिल के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होता है। पॉलीफेनॉल्स खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में भी मदद करते हैं। 

इम्यूनिटी रहेगी मजबूत 

सफेद चाय में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी मजबूत मदद करते हैं। यह एक तरह इम्यूनिटी बूस्टर के तरह काम करती है। यह चाय कई तरह के संक्रमण से भी बचाव करती है। स्ट्रांग इम्यूनिटी के चलते व्यक्ति बीमारी भी कम पड़ता है और एकदम स्वस्थ रहता है। 

PunjabKesari

वजन होगा कम 

वजन घटाने के लिए भी यह चाय बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है जो फैट कम करने में मदद करती है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इस चाय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

स्किन होगी टाइट 

इस चाय में पाए जाने वाले गुण त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण से भरपूर यह चाय त्वचा को ग्लोइंग और टाइट बनाने में मदद करती है। 

PunjabKesari

नोट: यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से पूछकर ही सफेद चाय का सेवन करें।
 

Related News