16 APRTUESDAY2024 6:39:16 AM
Nari

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखाई देते है ये संकेत

  • Updated: 12 Oct, 2017 04:19 PM
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखाई देते है ये संकेत

stan me ganth ke karan : दिनों दिन महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में हुए सर्वे में बताया गया है कि देश में करीब 73 प्रतिशत महिलाएं इस बीमारी का शिकार हो रही है। ज्यादातर महिलाओं को इस बीमारी की जानकारी न होने के कारण वो इस बीमारी की चपेट में आकर मौत के मुंह में जा रही है। आज हम आपको इस बीमारी के लक्षणों के बारे में बताएंगे जिससे आप ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को रोक सकती है।

1. स्तन में गांठ
मासिक धर्म की समस्यां के बाद ब्रेस्ट या अंडरआर्म में गांठ होना इस बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको तुंरत डॉक्टर से चैकअप करवाना चाहिए। मैमोग्राम द्वारा इस गांठ की जांच करवा कर आप कैंसर को रोक सकती है।

PunjabKesari

2. शराब का  सेवन
शराब या धुम्रपान के सेवन से आप में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्वे में बताया गया है कि 63 प्रतिशत महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का कारण अल्कोहल का सेवन है।

PunjabKesari

3. स्तन में दर्द होना
स्तन में दर्द, खुजली, या उसका लाल हो जाना भी इस बीमारी का कारण हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर आपको तुंरत डॉक्टर से सलाह लेकर अल्ट्रासाउंड या एमआरआई करवानी चाहिए।

PunjabKesari

4. ब्रेस्ट कैंसर की जांच
हर महिला को ब्रेस्ट में किसी भी तरह की प्रॉब्लम होने पर तुंरत डॉक्टर से चैकअप करवाना चाहिए। इसके अलावा भी महिलाओं को हर 6 महीने बाद चैकअप करवाते रहना चाहिए। इससे ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को रोका जा सकता है।

 

Related News