23 APRTUESDAY2024 3:38:12 PM
Nari

सर्दियों में खाएंगे शकरकंद तो मिलेंगे ढेरों फायदे

  • Updated: 06 Dec, 2017 04:01 PM
सर्दियों में खाएंगे शकरकंद तो मिलेंगे ढेरों फायदे

शकरकंद खाने के फायदे  : सेहत को अच्छा रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग फिटनेस के लिए एक्सरसाइज और योग का सहारा लेते हैं लेकिन जब तक अच्छी डाइट को आहार में शामिल नहीं करेंगे कोई फायदा नहीं होगा। सर्दी के मौसम में लोग शक्ककंदी यानि स्वीट पोटैटो खाना बहुत पसंद करते हैं। इसकी चटपटी चाट खाने में जितनी टेस्टी होती है सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद भी है। आप शक्करकंदी को उबालकर या भून कर खा सकते है। आइए जानें इसके गुणों के बारे में। 

 

विटामिन का खजाना
शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी मिलता है। इसका सेवन करने से बहुत-सी समस्याओं से बचा जा सकता है।

 

बच्चों का शारीरिक विकास
बढ़ते हुए बच्चों के लिए शकदकंदी बहुत जरूरी होती है। अगर बच्चों की ग्रोथ अचानक रुक जाए तो को शकरकंद का सेवन करवाना शुरू कर दें। इससे बच्चों को सारेे पोषक ततेव आसानी से मिलेगे और शारीरिक विकास भी अच्छी तरह से होगा। 

 

आंखों की समस्या से छुटकारा
इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कुछ लोगों को रात के समय कम दिखाई देता है। शक्ककंदी खाने से इस समस्या से राहत मिलती है। 

 

दिल और हड्डियां मजबूत
आजकल लोगों में दिल और हड्डियों की परेशानी आम सुनने को मिल रही है। इसे खाने से हड्डिया मजबूत होती है और दिल की बीमारियों से भी राहत मिलती है। 

 

 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News