27 APRSATURDAY2024 5:20:35 PM
Nari

ठंड के माैसम में पीएं गर्मा-गर्म Hot Chocolate

  • Updated: 25 Dec, 2017 05:44 PM

सर्दी के माैसम में अगर अापका कुछ गर्मा-गर्म पीने का मन कर रहा है, ताे अाप घर पर Hot Chocolate बना सकते हैं। यह बनाने में अासान और पीने में भी टेस्टी है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-  

सामग्रीः-
डार्क चॉकलेट - 100 ग्राम
दूध - 500 मिलीलीटर
चीनी - 1 बड़ा चम्मच
व्हिपिंग क्रीम - जरूरत अनुसार
मार्शमैलो - 40 ग्राम
चॉकलेट - जरूरत अनुसार 

विधिः-
1. मध्यम आंच पर एक पैन में 100 ग्राम डार्क चॉकलेट और 500 मिलीलीटर दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
2. फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच चीनी मिलाकर उबाल लें।
3. इसके बाद एक मार्शमैलो लें और उसके ऊपर चॉकलेट फैला लें। स्नोमैन की बाॅडी बनाने के लिए इसके ऊपर एक और मार्शमैलो रखकर इसे चॉकलेट सिरप के साथ गार्निश करें।(वीडियो देखें)
4. अब चॉकलेट के मिश्रण को एक गिलास में डालें। बाद में इसके ऊपर व्हिपिंग क्रीम  डालकर स्नोमैन रखें।
5. आपकी हाॅट चॉकलेट तैयार है। इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News