20 APRSATURDAY2024 3:08:41 PM
Nari

Eye Care: कॉन्‍टेक्‍ट लेंस लगाने के बाद ऐसे अप्लाई करें आई मेकअप

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Sep, 2021 02:19 PM
Eye Care: कॉन्‍टेक्‍ट लेंस लगाने के बाद ऐसे अप्लाई करें आई मेकअप

लड़कियां आजकल आंखों पर चश्मे की जगह पर कॉन्टेक्ट लेंस लगाती है। इसके अलावा कई लड़कियां आखों को पहले से ज्यादा स्टाइलिश व अट्रैक्टिक लुक देने के लिए लेंस का इस्तेमाल करती है। मगर इसे लगाने के बाद आंई मेकअप करने पर खास ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको लेंस लगाने के बाद आई मेकअप करने के टिप्स देते हैं।

हाथ धोकर आंखों को छुएं

आंखें बेहद ही नाजुक होती है। ऐसे में इसे हमेशा साफ व सुखे हाथों से ही छुए। इसके अलावा लेंस को भी साफ हाथों से पकड़े। नहीं तो हाथों पर मौजूद गंदगी लेंस पर चिपक जाएगी। इसलिए साफ हाथों से ही आंखों पर मेकअप या मॉश्चराइजर लगाएं। इसके अलावा गीले हाथों से लेंस छुने से वे पानी के सपर्क में आने पर जल्दी खराब हो सकते हैं।

लेंस लगाने के बाद आई मेकअप करें

सबसे पहले आंखों पर लेंस लगा लें। उसके बाद ही आईमेकअप करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपको मेकअप धीरे-धीरे करना है। ज्यादा जोर से आंखों पर ब्रश लगाने से बचें।

PunjabKesari

ऑयल फ्री प्रोडक्ट्स करें इस्तेमाल

आंखों पर कॉन्टेक्ट लेंस लगाने पर हमेशा ऑयल फ्री प्रोडक्ट्स यूज करें। असल में, अक्सर क्रीम, आईशैडो में मौजूद तेल स्किन पर जलन व एलर्जी कर सकता है। इसके अलावा पानी व तेल एक साथ मिलने पर भी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आपको लेंस पहनने पर भी धुंधला नजर आ सकता है। इसके अलावा आंखों के अंदर काजल, आईलाइनर लगाने से बचें।

आंखों के किनारे मेकअप करने से बचें

लेंस लगाते समय आंखों के किनारों पर मेकअप करने से बचें। असल में, हमारी आईबॉल के पास ऑयल ग्लैंड होता है। ऐसे में इस जगह पर मेकअप करने से लेंस जल्दी गंदा होने का खतरा रहता है।

डेली लेंस करें इस्तेमाल

अगर आपको आंखों में जलन, खुजल, रेडनेस की समस्या रहती हैतो डेली लेंस इस्तेमाल करें। यह आम कॉन्टेक्ट लेंस के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं। मगर सेंसिटिव आंखों के लिए बेस्ट माने जाते हैं। इसे लगाने से आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PunjabKesari


लेंस की सफाई का रखें ध्यान

लेंस पर गंदगी जल्दी ही चिपक जाती है। ऐसे में गंदे लेंस पहनने से आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। इसलिए इसकी हर दो दिन में सफाई करें। इसके लिए आप बाजार से आई सॉल्यूशन आसानी से मिल जाएगा। इसकी मदद से आप लेंस को कई दिनों तक साफ रखकर इस्तेमाल कर सकती है।

लेंस उतारने के बाद ही मेकअप साफ करें

सोने से पहले लेंस उतार दें। उसके बाद ही मेकअप रिमूव करें।

PunjabKesari

 

Related News