28 APRSUNDAY2024 4:47:24 AM
Nari

मछली वाले बर्तनों को ऐसे करें साफ, चुटकियों में गायब हो जाएगी बदबू

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 Oct, 2022 10:38 AM
मछली वाले बर्तनों को ऐसे करें साफ, चुटकियों में गायब हो जाएगी बदबू

मछली वैसे खाने में तो बहुत टेस्टी लगती है, लेकिन जितने चाव से आप इसे बनाते और खाते हो, बरतन धोने के समय उतनी ही हालत खराब होती है। इसकी वजह ये है की यह मांस है और जिस बरतन में आप इसे बनाते हो या खाते हो उसमें बदबू आ लजामी है। लेकिन आप मछली खान छोड़ तो नहीं सकते। आईए आज आपको बताते है कुछ आसान उपाय जिसे आजमाकर आप अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं।

PunjabKesari

सिरका

मछली की बदबू बर्तन से हटाने के लिए आप बर्तन में सिरके की कुछ बूंदें डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद आप मछली के बर्तन को किसी साबुन या लिक्विड सोप से साफ कर लें।बर्तन से मछली की बदबू आसानी से गायब हो जाएगी।

नींबू

नींबू में अच्छी महक होने के कारण यह बर्तनों से बदबू को हटाने में कारगर होता है।मछली की महक को दूर करने के लिए बर्तन को नींबू के छिलके से रगडे़ और उसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। आप बर्तन धोने के लिए दूसरे नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक कपड़े को नींबू के रस में डुबाकर बर्तन को साफ करें।

PunjabKesari

सेब

मछली से बर्तनों में आने वाली महक को दूर करने में सेब का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। इसके लिए मछली पकाने से पहले बर्तन को सेब की एक स्लाइस से रगड़ दीजिये। इससे भी बर्तनों में से बदबू नहीं आती है।

संतरे का छिलका

महक को दूर करने में संतरे के छिलके भी बहुत मददगार होते हैं। अगर आप मछली बनाने के बाद बर्तन में नींबू या संतरे का छिलका उबालेगीं और 30 मिनट के बाद उसे लिक्विड सोप से धो लेगीं तो उसमें बदबू नहीं आएगी।

PunjabKesari

नमक

नमक की मदद से भी मछली की बदबू को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप गरम पानी और नमक को बर्तन में डालकर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और कुछ देर बाद साबुन या लिक्विड सोप की मदद से बर्तन को साफ कर लें।

लो जी, अब चाहे आप चाहे मछली को फ्राई करके बनाएं या फिर ग्रिल्ल करके। इन सारी घरेलु उपाय के साथ चुटकियों में मिलेगा बर्तनों की बदबू से छुटकारा। 


 

Related News