28 APRSUNDAY2024 11:09:03 PM
Nari

Omicron के खिलाफ असरदार नहीं है ये मास्क!  कहीं आप तो नहीं कर रहे इसे पहनकर गलती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Jan, 2022 01:58 PM
Omicron के खिलाफ असरदार नहीं है ये मास्क!  कहीं आप तो नहीं कर रहे इसे पहनकर गलती

कोराना के खिलाफ लंबे समय से जारी जंग के बीच ओमीक्रोन का खतरनाक रुप सामने आ गया है। तेजी से पैर पसार रहा यह नया  वेरिएंट ना जाने कितने लोगों को अपनी चपेट में लेगा। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। कोरोना से बचने के लिए मास्क ही सबसे बड़ा हथियार है, सरकार ने भी लोगों से मास्क के उपयोग को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। इस सब के बीच हम आपको बताते हैं कि जिस मास्क का इस्तेमाल आप कर रहे हैं वो असरदार है या नहीं।

PunjabKesari

कपड़े के मास्क से नहीं मिलती सुरक्षा 

जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ लीना वेन की मानें तो कपड़े का मास्क आपको ओमीक्रोन के खतरे से बचाने में कारगर नही है। उनका मानना है कि ज्यादातर संक्रमण को N95 और K95 मास्क से रोका जा सकता है। इनकी तुलना में कपड़े के मास्क से होने वाले बचाव का कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। दरअसल ज्यादातर लोग  कपड़े वाला मास्क पहनना पसंद करते हैं क्योंकि इसे पहनने से ज्यादा परेशानी नहीं होती है और ये आरामदायक होता है। 

 

इन बातों का रखें ख्याल

-मास्क से नाक और मुंह को करें अच्छे से कवर 

-सर्जिकल मास्क को एक बार से ज्यादा बार ना करें इस्तेमाल

-कपड़े के मास्क को अच्छी तरह धोने के बाद ही करें इस्तेमाल 

-मास्क को छूने के बाद हाथों को करें अच्छे से साफ

-गर्म पानी और डिटर्जेंट से धोयें कपड़े का मास्क

PunjabKesari
कोरोना के खिलाफ  एन-95 मास्क  कारगर 

एक अध्ययन में पाया गया कि एन-95 मास्क संक्रमण के प्रसार को घटाने के लिये सबसे कारगर उपाय है। यह मास्क खांसने के दौरान मुंह से निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों का प्रसार 0.1 और 0.25 मीटर के बीच सीमित कर देती है। वैज्ञानिकों ने कहा कि सर्जिकल मास्क 0.5 से 1.5 मीटर की दूरी के बीच इसे सीमित कर देता है। N-95 मास्क आपक चेहरे पर फिट होने के लिए ही बनाया जाता है, जितना ज्यादा फिट मास्क होगा, सुरक्षा उतनी ही ज्यादा होगी। 

PunjabKesari

सर्जिकल मास्‍क को माना गया है सुरक्षा कवच 

कई स्‍टडीज में  सर्जिकल मास्‍क को सबसे बेहतर सुरक्षा कवच माना गया है। सामान्य सर्जिकल मास्क करीब 89.5% तक कणों को रोकने में सक्षम होता है। अगर ठीक से इसे पहना जाए तो सर्जिकल मास्क बड़े-कणों की बूंदों, छींटों, स्प्रे या छींटों को रोकने में मदद कर सकता है। वैसे सर्जिकल मास्क की फिटिंग अच्छी नहीं होती, जल्द ढीला पढ़ने के बकारण सह आपको पूरी सुरक्षा नही दे पाता ऐसे में जरूरी है कि इसके साथ कपड़े का मास्क भी इस्तेमाल करें। 

Related News