27 APRSATURDAY2024 7:32:52 AM
Nari

ये है दुनिया का सबसे खुशमिजाज देश, Happy रहने के मामले में पाकिस्तान से भी पीछे है भारत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Mar, 2024 11:40 AM
ये है दुनिया का सबसे खुशमिजाज देश, Happy रहने के मामले में पाकिस्तान से भी पीछे है भारत

आज दुनिया भर में इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे यानी अंतर्राष्ट्रीय ख़ुशी दिवस मनाया जा रहा है। यह हमें याद दिलाता है कि खुश रहना हम सभी को अधिकार और अच्छी जिंदगी के लिए खुश रहना बेहद जरुरी है। लोगों में खुशी के महत्व के प्रति जागरुकता को बढ़ाने के लिए हर साल 20 मार्च को यह दिन मनाया जाता है। इस खास मौके पर आज हम आपको उस देश के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुश रहने के मामले में सबसे आगे है। 

PunjabKesari
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को बताया गया है।  लगातार सातवीं बार ऐसा हुआ है, जब फिनलैंड हैप्पीनेस रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा है।  सिर्फ 55 लाख की आबादी वाले इस देश को हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे ज्यादा अंक हासिल हुए हैं। इसमें भारत 126वें स्थान पर है तो वहीं हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान सूची में 108वें नंबर पर है। अफगानिस्तान, सर्वे में शामिल 143 देशों में सबसे नीचे रहा। 

PunjabKesari

सर्वे में अमेरिका 23वें और जर्मनी 24वें स्थान पर हैं। गौर करें तो खुशहाल देशों में अब दुनिया का कोई भी सबसे बड़ा देश शामिल नहीं है। अफगानिस्तान, लेबनान और जॉर्डन में तेज गिरावट देखने को मिली। कोई देश कितना खुशहाल है इसका फैसला उसकी जीडीपी, जीवन की गुणवत्ता और जीवन प्रत्याशा के आधार पर किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क की ओर से जारी रैंकिंग में 150 देश शामिल किए जाते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे खुशहाल देशों में ज्यादातर देश यूरोपीय हैं। 

PunjabKesari
बता दें कि वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट पिछले 11 साल से बनाई जा रही है। इसे तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली को जीरो से 10 तक का स्केल दिया जाता है। फिनलैंड की बात करें तो इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। 

PunjabKesari

यहाँ का मौसम बहत ही सुहावना और मनमो‍हक है। गर्मियों के समय रात बा‍रह बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है इसके प‍हले दस बजे के आस-पास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी शाम हुई हैं। जबकि ठंड के वक्‍त दिन में अधिकांश अंधेरा होता है दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज देव के दर्शन हो पाते है।

Related News