01 MAYWEDNESDAY2024 9:18:19 PM
Nari

घर पर बने ब्यूटी मास्क से पाएं ग्लोइंग स्किन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Oct, 2018 11:04 AM
घर पर बने ब्यूटी मास्क से पाएं ग्लोइंग स्किन

करवाचौथ महिलाओं के लिए इतना खास होता है कि वह हफ्ता पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए वह पार्लर से ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेती हैं लेकिन कुछ महिलाएं काम में बिजी होने के कारण पार्लर नहीं जाती पाती। परेशान न हो क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिससे आप घर पर ही पार्लर जैसा इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं और इससे चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
 

1. मसूर की दाल
मसूर की दाल को 1 घंटे तक भिगो दें। अब इसे पीसकर इसमें कच्चा दूध और नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। करवाचौथ से पहले इस पैक को दो बार अप्लाई करें।

PunjabKesari

2. चंदन, गुलाब जल और ग्लिसरीन
इस फेसपैक से न सिर्फ ग्लोइंग स्किन मिलती है बल्कि यह दाग-धब्बों और मुंहासों को भी दूर करता है। 1 टीस्पून चंदन पाऊडर, कुछ बूंदें गुलाब जल और ग्लिसरीन की मिलाकर पेस्ट बनाएं। 20-25 मिनट इस पैक को लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ करें।

3. बादाम का पेस्ट
रात को 10 बादाम भिगो कर रख दें। सुबह इसके छिलके उतारने के बाद इसे पीसकर इसमें शहद और नींबू मिक्स करें। इसे 20 मिनट कर चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरे पर ग्लो आएगा।

PunjabKesari

4. शहद और नींबू
चेहरे पर निखार और दाग धब्बों को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छा उपाए है। 2 टेबलस्पून शहद और 1 टेबलस्पून नींबू का रस को मिक्स करके 20 मिन तक चेहरे पर लगाएं। फिर नॉर्मल पानी से चेहरा साफ करें। इसके बाद आपको फेशियल करवाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

5. पपीते का फेसपैक
इसमें पपाइन नाम का एंजाइम होता है जो डेड स्किन को हटा कर उसे साफ करता है। पपीते के पेस्ट में ओटमील मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

PunjabKesari

6. मलाई और आटा
एक बाउल में 2-3 टेबलस्पून मलाई और 1-2 टेबलस्पून आटे को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब चेहरे को धोकर इस पैक को लगाएं और फिर सूखने पर पानी से धो लें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा और आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

7. तुलसी और नीम
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं तो तुलसी, नीम की पत्तियां और 2 लौंग को पीसकर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे मुंहांसे की समस्या भी दूर हो जाएगी और आपको इंस्टेंट ग्लो भी मिलेगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News