29 APRMONDAY2024 9:42:37 PM
Nari

गर्मियों में बिना पार्लर जाए मिलेगी ग्लोइंग स्किन, आजमाएं Shahnaz Husain के ये Face Packs

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Apr, 2024 11:13 AM
गर्मियों में बिना पार्लर जाए मिलेगी ग्लोइंग स्किन, आजमाएं Shahnaz Husain के ये Face Packs

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में धुप से संपर्क और प्रदूषण में रहने से आपकी  त्वचा रूखी, बेजान और काली हो सकती है।   गर्मी में धूप और पसीने से त्वचा की रौनक खत्म हो जाती है, हालाँकि ज्यादा महिलाएं अपने सौन्दर्य के प्रति संजीदा रहती हैं लेकिन समय और ज्ञान के आभाव में बह ब्यूटी सलूनों का सहारा लेती हैं जिससे उन्हें तत्कालीन फायदा तो मिल जाता है लेकिन लम्बे समय में नुकसान झेलना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर घरेलू उपायों की बात करें तो इसमें थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इससे आपको हमेशा के लिए प्रकृतिक  निखार मिल जाता है। वो भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए। आप इन घरेलू उपायों से घर बैठे मनचाही त्वचा प्राप्त कर सकती हैं।

आइस क्यूब

गर्मी में आइस क्यूब खाना तो आपको भी पसंद होगा। साथ ही गर्मी में स्किन पर आइस क्यूब लगाना भी आपको अच्छा लगता होगा। इससे आपकी स्किन में अच्छी तरह से बल्ड सर्कुलेशन होता है। इसके अलावा अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जाना चाहती है तो मेकअप लगाने से कुछ समय पहले अपने चेहरे पर आइस क्यूब से मसाज करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। इसके अलावा अगर ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो  स्किन पर आइस क्यूब की मालिश करते समय इसमें मॉइस्चराइज़र की कुछ बूँदें भी डाल लें।

PunjabKesari

 गेंदे के फूलों का फेस पैक

एक-दो गेंदे के फूलों में दही, चंदन का पाउडर मिलाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को  ऑयल  फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। यह काॅम्बिनेशन स्किन के लिए असरदार है।

शहद और दही का फेस पैक

शहद और दही में कुछ बूँदे   रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगा कर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। सादे पाने से धो लें। यह स्किन को साॅफ्ट बनाएगा और उसे पूरी तरह माॅइश्चराइज भी करेगा। टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर चमक लौट आएगी।

PunjabKesari

दूध से फेस पैक

गुनगुने दूध में चोकर डाल कर रखें। नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। रेगुलर लगाने पर काॅम्पलेक्शन अच्छा हो जाएगा।

PunjabKesari

एवोकैडो का फेस पैक

ताजे और कच्चे एवोकैडो पल्प में एलोवेरा जैल मिला कर पैक बनाएं। चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकैडो में 20 तरह के विटामिन ,मिनरल और एंटी  ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे स्किन के एजिंग साइन भी दूर होने लगते हैं।

मुलतानी मिट्टी का फेस मास्क

मुलतानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के ऑयल्स  ग्लैंड्स कंट्रोल होते हैं। चेहरा रूखा और मुरझाया नहीं दिखता।

ऑयली  स्किन के लिए खास फेस पैक

ऑयली  स्किन के लिए 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल को पानी में कुछ देर भिगो कर रखें और पेस्ट बनाएं। इसमें मैश किया टमाटर मिलाएं। चेहरे पर लगा कर इसे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसके अलावा ऑयली  स्किन के लिएः मुलतानी मिट्टी को गुलाबजल का फेसपैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

खीरा का मॉइश्चराइजिंग फेस पैक

खीरा और पका हुआ पपीता मैश करें। इसे दही में मिलाएं। नीबू का रस डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। टैनिंग दूर होती है।

PunjabKesari

बादाम- शहद का फेसपैक 

2 छोटे चम्मच चोकर, 1 छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, शहद, दही, अंडे का सफेट हिस्सा और रोज वाॅटर मिलाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ कर चेहरे पर लगाएं।

स्किन को दें फ्रूट की गुडनेस

ड्राई स्किन के लिए रेड वाइन, एलोवेरा जैल और मिल्क पाउडर मिक्स करें। 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें। नाॅर्मल स्किन के लिए फ्रूट फेस पैक लगाएं।

तरबूज और अनार का फेस पैक देगा स्किन को ग्लो

तरबूज, पपीता, अनार में से किसी भी एक फल को लेकर उसका रस या पल्प निकालें और उसमें स्किन टाइप के मुताबिक शहद या तीबू की रस की कुछ बुँदे  मिलाएं। इस पैक का रोज इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

एक्ने प्रोन स्किन के लिए ये फेसपैक आएगा काम 

एक्ने प्रोन स्किनः  मुलतानी मिट्टी में चंदन का पेस्ट, रोज़ वाॅटर व नीम की सूखी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद धो लें।

बढ़े काम का है बेसन

 खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेसन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। यह  खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही त्वचा सम्बन्धी समस्यायों को कम करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। इसके लिए एक कटोरी में हल्दी , कच्चा दूध और बेसन डालें और इसका मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगा कर प्रकृतिक  वातावरण में सूखने दें। सूखने के बाद चेहरे को ताजे साफ पानी से धो डालें। आप इसे रोजाना उपयोग में ला सकते हैं।   

नोट- लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है ।

Related News