06 NOVFRIDAY2026 11:47:09 PM
Nari

छोटी दिवाली पर पाएं दमकती त्वचा, घर पर इन 2 चीजों से करें स्किन केयर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 06 Nov, 2026 04:52 PM
छोटी दिवाली पर पाएं दमकती त्वचा, घर पर इन 2 चीजों से करें स्किन केयर

नारी डेस्क : छोटी दिवाली यानी रूप चौदस के दिन महिलाएं खासतौर पर अपनी सुंदरता निखारने के लिए कई तरह के उपाय करती हैं। लेकिन त्योहार की तैयारियों, साफ-सफाई और शॉपिंग के बीच अक्सर स्किन केयर के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी छोटी दिवाली पर बिना पार्लर जाए घर पर ही चेहरे की देखभाल करना चाहती हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

स्टेप 1: कॉफी और मसूर दाल से बनाएं होममेड स्क्रब

चेहरे की ऊपरी सतह पर जमा डेड स्किन को हटाने के लिए हल्के हाथों से एक्सफोलिएशन किया जा सकता है। कॉफी और मसूर दाल से तैयार यह स्क्रब घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
जरूरी सामग्री:
1 चम्मच कॉफी पाउडर
1 चम्मच पिसी हुई लाल मसूर दाल
1 चम्मच कच्चा दूध
1 चम्मच ताजा दही

PunjabKesari

स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले एक कटोरी में कॉफी और मसूर दाल का पाउडर डालें। अब इसमें दूध और दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ मिनट बाद गीली उंगलियों से बहुत हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।

यें भी पढ़ें : सोते समय अचानक शरीर में लगते हैं झटके, जानिए क्यों होता है Hypnic Jerk

स्टेप 2: बेसन और मलाई से तैयार करें ग्लोइंग फेस पैक

स्क्रब के बाद त्वचा को मुलायम महसूस कराने के लिए बेसन और मलाई से बना फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जरूरी सामग्री:
2 चम्मच बेसन
चुटकी भर कस्तूरी हल्दी या सामान्य हल्दी
1 चम्मच ताजी मलाई
आधा चम्मच गुलाब जल

PunjabKesari

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका

एक कटोरी में बेसन, हल्दी, मलाई और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को साफ चेहरे पर समान रूप से लगाएं। लगभग 10 से 15 मिनट बाद पानी से धीरे-धीरे धो लें। चेहरे को रगड़ने से बचें।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

स्किन केयर के बाद इन बातों का रखें ध्यान

चेहरा धोने के बाद त्वचा पर हल्का मॉइश्चराइजर या अपनी त्वचा के अनुकूल एलोवेरा जेल लगाएं।
दिन में बाहर निकलना हो तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
स्क्रब को जोर से न रगड़ें और इसे रोजाना इस्तेमाल न करें।
नोट: घरेलू नुस्खे हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसे असर नहीं करते। इस्तेमाल से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करें। संवेदनशील, मुंहासों वाली या पहले से इरिटेटेड त्वचा पर स्क्रब करने से बचें। जलन या खुजली होने पर तुरंत धो लें।

Related News