26 APRFRIDAY2024 10:42:49 PM
Nari

घर के लिए शुभ माने जाते हैं ये 9 जानवर, बढ़ती है पॉजिटिविटी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Jul, 2019 01:43 PM
घर के लिए शुभ माने जाते हैं ये 9 जानवर, बढ़ती है पॉजिटिविटी

आजकल लोग अपने शौक के लिए घर में कुत्ता, बिल्ली और खरगोश जैसे पेट पालते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालतू जानवर भी घर में पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी का कारण बन सकते हैं। जी हां, कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में रखने से आपको आर्थिक तंगी, मानसिक परेशानी और हैल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। जबकि कुछ जानवर घर में पॉजिटिविटी और सुख शांति लेकर आते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं वास्तु के अनुसार, घर में किस जानवर को रखना शुभ माना जाता है।

 

गाय

हिंदू धर्म में गाय को काफी पवित्र जानवर माना जाता हैं। ऐसा कहा जाता है कि गाय में 33 प्रकार के देवी देवता वास करते हैं। इसी कारण घर में गाय पालने से कभी किसी तरह की मुसीबत नहीं आती। साथ ही इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।

PunjabKesari

कुत्ता

ज्यादातर लोग अपने घर में कुत्ता पालते हैं, जो वास्तु के अनुसार अच्छा भी है। दरअसल, हिंदू धर्म में कुत्ते को भैरव भगवान का सेवक माना जाता है। ऐसे में घर में कुत्ता पालने और उसे रोजाना भोजन करवाने से धन-दौलत के साथ मान सम्मान भी बढ़ता है।

मेंढ़क

कुछ लोग घर में मेंढ़क पालते हैं तो कुछ उसके रूप में पीतल की मूर्ति रखते हैं। ऐसे लोगों के घर से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। वहीं अगर आप किसी जरूरी काम के लिए जा रहे हैं तो मेंढ़क को देखें। इससे आपका काम बन जाएगा।

तोता

एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक, तोता आपके घर पर आने वाली परेशानियों को पहले भी भांप जाता है। साथ ही तोता रखने से घर के सदस्यों में एकता भी बढ़ती है। ऐसे में आप भी अपने घर में तोता जरूर रखें।

PunjabKesari

घोड़ा

घोड़े को वास्तु शास्त्र में ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे रखने से ना सिर्फ घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती है बल्कि यह सदस्यों का मान-सम्मान भी बढ़ाता है।

कछुआ

शास्त्रों के अनुसार घर में कछुआ रखना भी काफी शुभ माना जाता है क्योंकि यह भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक है। साथ ही इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना जाता है इसलिए इसे रखने से घर में कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती। अगर आप जिंदा कछुआ नहीं पालना चाहते तो उसकी बजाए तांबे की मूर्ति रख सकते हैं।

मछली

घर में मछली रखना भी काफी शुभ होता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मछली सुनहरे रंग की हो। इससे परिवार के सदस्यों में एकता बढ़ती है और कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

PunjabKesari

खरगोश

खरगोश देखने में बहुत ही प्यारे होते है एवं ये बहुत ही चालाक और तेज होते है इन्हे घर में कौन रखना नहीं चाहता। वास्तु के मुताबिक, घर में खरगोश पालने से समृद्धि आती है। साथ ही घर में खरगोश पालना बच्चों के लिए भी काफी शुभ होता है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि घर में खरगोश का जोड़ा ही रखें।

सफेद चूहा

चूहा भगवान गणेश का वाहन है इसलिए इसे रखने से भी घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि बढ़ती है। चूंकि जंगली चूहों से घर में बीमारियां फैलने का डर रहता है इसलिे आप सफेद चूहे को अपना पैट बना सकते हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News