26 MARTHURSDAY2026 12:44:54 PM
Life Style

जाने - माने एक्टर एवं निर्देशक  का  71 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Mar, 2026 11:20 AM
जाने - माने एक्टर एवं निर्देशक  का  71 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

नारी डेस्क: सिनेमा जगत से आज फिर दुखद भरी खबर सामने आई है।   दिग्गज अभिनेता एवं निर्देशक ई ए राजेंद्रन इस दुनिया में नहीं रहे, उनका वीरवार को पट्टत्तानम में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजेंद्रन के परिवार में उनकी पत्नी संध्या राजेंद्रन और पुत्र दिव्यदर्शन हैं। 

PunjabKesari
फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने बताया कि राजेंद्रन पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और उनका इलाज हो रहा था। अभिनेता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को त्रिशूर के त्रिथल्लूर में किया जाएगा। राजेंद्रन अभिनेता मुकेश के बहनोई थे और प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक ओ माधवन के दामाद थे। माधवन की बेटी और मुकेश की बहन संध्या से शादी करने के बाद वे कोल्लम के पट्टत्तानम में ही बस गए थे। 

PunjabKesari
नयी दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के छात्र रहे राजेंद्रन ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने 1981 में फिल्म 'ग्रीष्मन' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और उसके बाद 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म 2023 में जयराज द्वारा निर्देशित 'ओरु पेरुमकलियत्तम' थी। एक्टर ने  एक इंटरव्यू में अपनी सेहत से जुड़ी चिंताओं पर बात करते हुए कहा- 'मैंने अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपना वजन कम किया। उम्र भी बढ़ रही है, इसलिए मुझे सावधान रहने की जरूरत है।
 

Related News