01 MAYWEDNESDAY2024 10:12:09 PM
Nari

घर में गलती से भी न रखें ये 7 चीजें नहीं तो झेलना पड़ेगा नुकसान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 26 Jul, 2018 10:35 AM
घर में गलती से भी न रखें ये 7 चीजें नहीं तो झेलना पड़ेगा नुकसान

घर सजाने के चक्कर में आप ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे परिवार में सुख शांति खत्म हो जाती है। घर की सजावट करते समय वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। किचन, ड्राइग रूम और बेडरूम के साथ-साथ मेन गेट के बाहर रखी चीजें भी अपना अच्छा और बुरा दोनों तरह से प्रभाव डालती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु के हिसाब से घर में इन चीजों को रखने पर पारिवारिक सदस्यों को बीमारियों अौर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से दुर्भाग्य बढ़ता है।
 

1. कांटे वाले पौधे
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। भले ही डैकोरेशन के लिए आप इन पौधों को आप सजावट के लिए लगाते हों लेकिन इनसे घर के सदस्यों की बदकिस्मती बनी ही रहती है। इसके अलावा जिन पौधों के पत्तों से दूध निकलता हो, उन्हें भी घर में नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari

2. टूटी-फूटी चीजें
अक्सर लोग कोई चीज टूट जाने पर भी उसे फैंकते नहीं और सालों तक संभाल कर रखते हैं। मगर टूटी हुई चीजों को रखने से घर में नेगेटिविटी का वास होता है। इसलिए अगर आपके घर में भी ऐसी कोई चीज हैं तो उसे तुरंत फैंक दें।
 

3. बंद घड़ियां
अगर आपके घर में खराब घड़ी रखी हुई है तो उसे तुरंत फैंक दें। क्योंकि इससे परिवार के सदस्यों का कोई भी काम सही समय पर पूरा नहीं होता। इसके अलावा घर में रुकी हुई घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। इसलिए या तो उसमें सेल डाल दें या इसे फैंक दें।

PunjabKesari

4. फटे-पुराने कपड़े
वास्तु के अनुसार घर में फटे-पुराने कपड़े रखने से भी नेगेटिव एनर्जी का वास होता है। इतना ही नहीं, घर में रखे पुराने कपड़ों के कारण मन में बुरे विचार भी आते हैं। इसलिए घर में फटे-पुराने कपड़ों को रखना नहीं चाहिए बल्कि इसे किसी जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए।
 

5. नटराज की मूर्ति
बहुत से लोग घर की सजावट के लिए नटराज की मूर्ति भी लेकर आते हैं। मगर नटराज की मूर्ति को विनाश का प्रतीक भी माना जाता है। इसके अलावा इसे घर में रखने से अशांति भी बनी रहती है। इसीलिए कभी भी इसे घर में शो-पीस के तौर पर नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari

6. इस तरह की तस्वीरें
घर सजाने के लिए पेंटिग तो हर कोई लगाता है लेकिन घर में महाभारत, डूबते हुए जहाज, किसी दुखद घटना या किसी हिंसात्मक जानवर जैसे शेर, बाघ, चीते की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में हमेसा निराशा का माहौल बना रहता है।
 

7. गढ़ा या कुंआ
कभी भी घर के बाहर गढ़ा या कुंआ न बनावाएं। मुख्य द्वार के सामने गढ्डा अथवा कुंआ होने पर पारिवारिक सदस्यों को मानसिक तनाव रहता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News