20 APRSATURDAY2024 10:31:21 AM
Nari

देश का गौरव बनीं 10 होनहार बेटियां, 105 साल की अम्मा भी रहीं लिस्ट में शामिल

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 02 Jan, 2020 02:43 PM
देश का गौरव बनीं 10 होनहार बेटियां, 105 साल की अम्मा भी रहीं लिस्ट में शामिल

साल 2019 न केवल बिजनेस या बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए खास रहा बल्कि यह साल भारत की बेटियों के लिए भी काफी स्पेशल रहा। इस साल भारत की एक नहीं कई बेटियों ने विश्व स्तर पर रिकॉर्ड बना कर देश का नाम रोशन किया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेटियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस साल विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। चलिए सबसे पहले बात करते है भारती की मुक्केबाज मैरीकॉम की ....


मैरी कॉम

PunjabKesari

मुक्केबाजी की जब भी बात आती है तो महिला हो या पुरुष सबसे पहले मैरीकॉम का ही नाम लिया जाता है। इस साल मैरीकॉम ने सबसे अधिक पदक जीतने के साथ एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का खिताब हासिल किया है। 

 

पी.वी. सिंधु

PunjabKesari

ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधु ने स्विट्जरलैंड में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 का फाइनल जीत का नया इतिहास रचा। इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाली वह पहली भारतीय  है। 

 

हिमा दास

PunjabKesari

जुलाई महीने में एथलीट हिमा दास ने भारत पर लगातार गोल्ड मेडल की वर्षा की है। एक महीने में ही हिमा ने 5 गोल्ड जीते। जिसमें  पोलैंड, कुंटो एथलेटिक्स मीट, चेक गणराज्य, चेक रिपब्लिक, में हुई प्रतियोगिताएं शामिल है। 

 

प्रियंका चोपड़ा

PunjabKesari

बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने विश्व भर में न केवल अपनी एक्टिंग से  बल्कि अपने सामाजिक कामों से भी देश का  नाम रोशन किया है। इस साल प्रियंका को यूनिसेफ के डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार  से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही प्रियंका को माराकेच फिल्म फेस्टिवल में जेमा एल फना स्क्वायर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। बता दें इस फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली प्रियंका पहली भारतीय सेलेब हैं। 

 

स्मृति मंधाना 

PunjabKesari

क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्मृति मंधाना को इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बड़ा सम्मान देकर सम्मानित किया। स्मृति को आईसीसी की 2019 की वनडे और टी 20 दोनों टीमों में स्थान मिला है। 

 

भागीरथी अम्मा 

PunjabKesari

केरल की भागीरथी अम्मा 105 साल की उम्र में चौथे वर्ग के समकक्ष की परीक्षा देकर दुनिया की सबसे बुजुर्ग छात्रा बनने का खिताब हासिल किया है। घर की जिम्मेदारियों के चलते अम्मा की पढ़ाई छूट गई थी जिसे वह अब पूरा कर रही हैं। 

 

दुती चंद

PunjabKesari

अपने समलैंगिंग रिश्ते को सर्वाजनिक तौर पर अपनाने वाली दुती चंद ने 30 वीं समर यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। 

 

हम्पी कोनेरु

PunjabKesari

भारत की युवा महिला ग्रैंड मास्टर हम्पी कोनेरु ने इस साल वर्ल्ड रेपिड चैंपियनशिप 2019 का खिताब अपने नाम किया है। मां बनने पर 2 साल की ब्रेक लेने के बाद हम्पी कोनेरु ने जब खेल में वापिस की थी तो लोगों ने उनकी काब्लियत पर शक किया था लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के बाद हम्पी ने सबको गलत साबित किया।

 

रिद्धिमा और लस्सी प्रिया

PunjabKesari

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण में परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत की दो बच्चियां रिद्धिमा पांडे और लिस्सी प्रिया कंगुजम भी शामिल है। रिद्धिमा पांडे दुनिया भर के उन 15 बच्चों में शामिल है जिन्होंने सरकारों के खिलाफ पर्यावरण के मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज करवाई हैं। वहीं मणिपुर की लिस्सी प्रिया कंगुजम ने मैड्रिड में हुई सी.ओ.पी. 25 के दौरान पर्यावरण के मुद्दे को लेकर आवाज उठाई।

 

पायल जागिंड 

PunjabKesari

राजस्थान की 17 साल की पायल जांगिड़ को अमेरिका में चेंजमेकर अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया। उन्हें अवॉर्ड बाल श्रम और बाल विवाह को रोकने के लिए शुरु किए गए अभियान के लिए दिया गया है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News