21 MARSATURDAY2026 9:07:17 PM
Nari

लक्षण पहचानो, एक्शन लो और अस्पताल पहुंचो, Heart Attack  के बाद के 10 मिनट सबसे जरूरी!

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Mar, 2026 07:29 PM
लक्षण पहचानो, एक्शन लो और अस्पताल पहुंचो, Heart Attack  के बाद के 10 मिनट सबसे जरूरी!

नारी डेस्क: दिल का दौरा यानी Heart Attack अचानक आता है और कई बार पहले 10 मिनट ही ज़िंदगी और मौत के बीच का फर्क तय कर देते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार, अगर सही कदम तुरंत उठाए जाएं तो जान बचाई जा सकती है। आइए जानते हैं  दिल का दौरा पड़ते ही पहले 10 मिनट में क्या करें?


 लक्षण पहचानें (सबसे पहला और जरूरी कदम)

अगर ये संकेत दिखें, तो बिल्कुल नजरअंदाज न करें जैसे सीने में दबाव, दर्द या जलन दर्द का बाएं हाथ, जबड़े या पीठ तक जाना, सांस फूलना, ठंडा पसीना, चक्कर या घबराहट।  कई बार ये लक्षण Cardiac Arrest से पहले भी दिख सकते हैं। ऐसे में  तुरंत इमरजेंसी हेल्प कॉल करें। भारत में तुरंत 108 या 112 पर कॉल करें। खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल जाने की कोशिश न करे। याद रखें जितनी जल्दी इलाज मिलेगा, उतनी ज्यादा दिल की मांसपेशी बचेगी।


एस्पिरिन चबाएं (अगर डॉक्टर ने पहले मना न किया हो)

300 mg Aspirin चबाना खून के थक्के बनने से रोक सकता है। इसे निगलने की बजाय चबाना ज्यादा असरदार होता है। ऐसी स्थिति लें मरीज को बैठा या आधा लेटा दें, टाइट कपड़े ढीले करें, घबराहट दिल पर और दबाव डालती है। अगर सांस या धड़कन बंद हो जाए तो मरीज को तुरंत CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) शुरू करें।  छाती के बीच में तेज और लगातार दबाव दें (100-120 प्रति मिनट)। यह तब तक जारी रखें जब तक मदद न आ जाए


ऐसा बिल्कुल ना करें

दर्द को गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज न करें, देरी न करें “देखते हैं ठीक हो जाएगा” यह सबसे बड़ी गलती है। बिना डॉक्टर सलाह के कोई भी दवा न लें। दिल का दौरा पड़ने पर दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन नहीं मिलती।  जितनी जल्दी ब्लॉकेज हटेगा, उतना कम नुकसान होगा। कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं  पहले 10 मिनट में लिया गया सही फैसला ही जीवन बचा सकता है।”

याद रखने वाला गोल्डन रूल

“Recognize → React → Reach hospital”
(लक्षण पहचानें → तुरंत एक्शन लें → अस्पताल पहुंचें)
 

Related News