26 APRFRIDAY2024 12:38:41 PM
Nari

प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला जरूर पूछे अपने डॉक्टर से ये सवाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Sep, 2021 03:49 PM
प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला जरूर पूछे अपने डॉक्टर से ये सवाल

महिलाओं के लिए गर्भावस्था का समय एक खूबसूरत एहसास होता है। मगर पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के मन में इस दौरान कई तरह के सवाल आते हैं। ऐसे में वे अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहती है। मगर इनसब से बचने के लिए आप अपने डॉक्टर से कुछ अहम सवाल पूछ सकती है। चलिए जानते हैं इन सवालों के बारे में...

मुझे कितना वजन रखना चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान अपने डॉक्टर से अपना बीएमआई जांच करवाएं। इससे आपको पता चलेगा कि आप कम वजन, स्वस्थ या अधिक वजन की श्रेणी में आते हैं। फिर वे आपको इससे संबंधी सही देंगे कि आप स्वस्थ तरीके से वजन कैसे बढ़ा या कम कर सकती है।

क्या मैं एक्सरसाइज कर सकती है?

अगर आप जिम व योग करना पसंद करते हैं तो आपके मन में यह सवाल आएगा कि इस दौरान किस तरह के वर्कआउट से दूर रहना है। बता दें, गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज व योगा करना फायदेमंद होता है। मगर इसे संयम के साथ करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आप इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकती है कि आपको कौन या व्यायाम और कितनी देर तक करना चाहिए। इसके अलावा आपको जिम में कितनी देर तक रहना चाहिए।

PunjabKesari

क्या मुझे दवाइयां जारी रखनी है?

अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो उसकी एक लिस्ट बना लें। असल में, इस दौरान अधिक दवाएं खाना सुरक्षित नहीं होती हैं। इसलिए आप अपने डॉक्टर से पूछे की किस दवा को कब तक खाना होगा।

मुझे इस दौरान क्या खाएं और क्या नहीं?

गर्भावस्था के दौरान खाने-पीने का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इससे मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का बेहतर विकास होता है। इसलिए अपने डॉक्टर से हैल्दी डाइट के साथ क्या नहीं खाना है यह भी जरूर पूछे। ऐसे में वे आपको बता देंगे कि इस दौरान आपको किन चीजों को डाइट से बाहर निकालना चाहिए। वे आपको धूम्रपान, शराब अन्य खाद्य और पेय पदार्थ का सेवन ना करने की सलाह देंगे। साथ ही उनसे पूछे की डेली डाइट में क्या खाना चाहिए।

PunjabKesari

मैं सेहत का ध्यान कैसे रखूं?

अगर आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें। असल में आपको इस समस्या के कारण गर्भावस्था में कुछ परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर से इस बारे में बात कर सकती है। इसके अलावा एंटीबायोटिक दवाओं से किसी भी तरह की एलर्जी है तो वे भी उनसे शेयर करें। इस दौरान वे आपकी डाइट व जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ऐसे में आप अपनी प्रेगनेंसी में एकदम हैल्दी रहेगी।

क्या गर्भावस्था के दौरान संभोग बना सकते हैं?

गर्भावस्था में अक्सर कपल्स की लव लाइफ खत्म होने लगती है। ऐसे में आप बिना झिझके अपने डॉक्टर से संभोग के बारे में पूछ सकती है।

चिंता की परिस्थिति में मुझे किसे फोन करना चाहिए?

गर्भावस्था दौरान किसी भी समय कोई परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप अपॉइंटमेंट लेने का इंतजार नहीं कर सकती है। इसके लिए अपने डॉक्टर से पूछे की इस अवस्था में वे किसे फोन करें। ताकि आपको बिना देरी लगाएं ट्रीटमेंट मिल सके।

PunjabKesari

मेरे बच्चे की डिलीवरी कौन करेगा?

प्रेगनेंसी दौरान महिलाएं जिस डॉक्टर व नर्सों से मिलती है। उनके साथ बेहतर महसूस करती है। मगर ऐसा जरूरी नहीं है कि आपकी डिलीवरी के समय वही डॉक्टर व नर्स मौजूद हो। ऐसे में आप चाहे तो इसके बारे में डॉक्टर से पूछ सकती है।

 

Related News