25 APRTHURSDAY2024 9:15:38 PM
Nari

बच्चों को इन टिप्स से सिखाएं चुनौतियों का सामना करना

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 11 Apr, 2020 01:22 PM
बच्चों को इन टिप्स से सिखाएं चुनौतियों का सामना करना

सभी मां- बाप अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। उनकी खुशी के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। उसे अच्छे स्कूल में पढ़ाते हैं। मगर स्कूल के अलावा बच्चा घर- परिवार से बहुत कुछ सीखता है। ऐसे में पेरेंट्स का फर्ज बनता है कि अपने बच्चों को बचपन से ही जिम्मेदार बनाएं। उन्हें ऐसी सीख दें जिससे वे हर सिचुएशन का पूरे साहस से सामना कर सके। तो चलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिसे फॉलो कर आप अपने बच्चों को लाइफ में आने वाली परेशानियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।

जिम्मेदारी समझाएं

बच्चों को बचपन से ही जिम्मेदार होने की सीख दें। ताकि बड़ा होकर वह कॉलेज, ऑफिस में किसी तरह की जवाबदेही न करें। उसे हर सिचुएशन और काम को जिम्मेदारी से करने की स्किल्स 
सिखाएं। उन्हें बचपन में ही अपनी चीजों और कमरे को साफ और आर्गेनाइज रखने की सीख दें। इसके अलावा घर के छोटे-मोटे काम करवा कर उसे जिम्मेदार बनाएं।

असफलता का सामना करना सिखाएं

ऐसा जरूरी नहीं कि बच्चा हर चीज में जीत हासिल करें। उसे असफलताओं का सामना करना भी आना चाहिए। इससे बच्चों के अंदर ज्यादा मेहनत करने का जुनून आता है। उसे असफलताओं से निराश होने की जगह हर चीज में पॉजिटिव सोच रखने की सीख दें। उसे जीत और हार का मतलब समझाएं। आप कुछ सीख भरी कहानियां सुनाकर भी बच्चों का हौंसला बढ़ा सकते हैं। जब बच्चा अपनी असफलताओं को पॉजिटिव तरीके से महसूस करेंगा तो वह जिंदगी में हमेशा सफलता पाएगा।
 
लाइफ मैनेजमेंट की सीख दें

बच्चों को बचपन से ही मजबूत बनाने के लिए हर सिचुएशन का सामना करना सिखाएं। अगर वह हर चैलेंज का सामना करेंगे तभी उसे पूरा कर पाएंगे। इसलिए बच्चे के अंदर लाइफ मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट और अपने फैसले खुद लेना सिखाएं। चाहे इसमें शुरू - शुरू में बच्चे को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मगर इससे वह जिंदगी में किसी के ऊपर डिपेंड नहीं रहेगा।

Related News