30 APRTUESDAY2024 1:35:32 AM
Nari

IBFW 2017: कृति की Hot तो ऋचा की Royal रैंप वॉक

  • Updated: 08 Mar, 2017 07:07 PM
IBFW 2017: कृति की Hot तो ऋचा की Royal रैंप वॉक

फैशनः  6 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाला इंडिया बीच फैशन शो 2017 की गोवा में आयोजित किया गया। इस शो में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन कृति सेनोन ने डिजाइनर स्कृति और आकृति की कलैक्शन के लिए रैंप वॉक किया। कृति ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसपर गोल्डन कलर का वर्क किया हुआ था। उनकी आउटफिट की खास बात यह थी कि वह सोयाबिन और मिल्क से बना था। कृति का लहंगा चाहे सिंपल था लेकिन फिर भी वह बहुत खूबसूरत दिख रही थी। उनके कलैक्शन में लहंगा, अनारकली, ऑफ-शोल्डर, शरारा जैसे कई आउटफिट्स शामिल थे। आउटफिट्स में अधिकतर पिंक, व्हाइट, ब्लू, ग्रीन और पेस्टल कलर देखने में मिलें। 

7 मार्च को हुए इंडिया बीच फैशन शो 2017 में बालीवुड की खूबसूरत हसीनाओं ने रैंपवॉक की। डिजाइनर संगीता शर्मा कलैक्शन के लिए एक्ट्रैस ऋचा चड्ढा ने रैंपवॉक की और शोस्टापर भी बनीं। संगीता की ये न्यू कलैक्शन पिकॉक से इंस्पायर्ड थी।

आरेंज पिंक कलर के लंहगा चोली में ऋचा का रॉयली लुक देखने को मिला। आऊटफिट पर खूबसूरत पिकॉक इम्ब्रायडरी के साथ उन्होंने खूबसूरत आरेंज दुपट्टा कैरी किया। मेकअप में उन्होंने ब्राइट लिप शैड लगाया। उनकी कलैक्शन में लॉंग कुर्ता, ड्रैसेज, शरारा, लॉंग स्कर्ट्स देखने को मिली जिनमें पीच, रैड, पिंक, बेज औऱ ब्लू कलर का इस्तेमाल किया गया। बुधवार को ग्रैड फिनाले में फेमस डिजाइनर सुनित वर्मा अपनी लेटेस्ट कलैक्शन पेश करने वाले हैं।

Related News