03 MAYFRIDAY2024 5:37:06 PM
Nari

देश नहीं विदेश में राधिका को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे अनंत, 592 करोड़ के  होटल में लेंगे फेरे !

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Apr, 2024 06:59 PM
देश नहीं विदेश में राधिका को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे अनंत, 592 करोड़ के  होटल में लेंगे फेरे !

अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के बारे में ताे लगभग हर कोई जानता होगा। हाल ही में दोनों अपने  प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर खूब चर्चा में रहे थे। इस खास इवेंट में ग्लोबल टेक कंपनियों के सीईओ से लेकर पॉप स्टार रेहाना तक कई जाने- माने दिग्गज शामिल हुए थे। अब इस कपल की शादी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 

PunjabKesari
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, हालांकि इस बार वह देश नहीं विदेश में अपने खास दिन को सेलिब्रेट करेंगे। खबरों की मानें तो  अनंत अंबानी ब्रिटेन के मशहूर कंट्री क्लब और लग्‍जरी गोल्फ रिसॉर्ट स्टोक पार्क में राधिको को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे। हालांकि अभी इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

PunjabKesari
अगर यह खबरें सही निकली तो अनंत और राधिका की शादी बहुत ही शानदार होने वाली है। दोनों की सगाई 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में हुई थी। प्री-वेडिंग के लिए अंबानी परिवार ने जामनगर को चुना था। होने वाली दुल्हनिया राधिका ने कहा था-  "जब अनंत और मैंने शादी करने का फ़ैसला किया था तो हम दोनों के मन में जश्न के लिए एक जगह जो थी और वो जामनगर है. जहां हम बड़े हुए, जहां हम दोस्त बने, जहां हम प्यार में पड़े और जहां हमारे रिश्ते मज़बूत हुए  "। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


कपल की वेडिंग डेस्टिनेशन की बात करें तो ये आलीशान महल 1908 तक एक प्राइवेट रेसिडेंस हुआ करता था। रिलायंस ने इसे  57 मिलियन पाउंड (लगभग 592 करोड़ रुपए) में खरीदा था। इस होटल में 49 लग्जरी बेडरूम और स्विट्स हैं। इसी के साथ, 27 होल वाले चैम्पियनशिप गोल्फ कोर्स भी मौजूद है। स्टोक पार्क की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसमें स्पा, बैक्वेट, फिटनेस क्लब, स्विमिंग पूर जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।

PunjabKesari
इस आलिशान होटल पर  1964 में आई फिल्म 'जेम्स बॉन्ड गोल्ड फिंगर', 1997 में आई फिल्म 'टुमॉरो नेवर डाइज', 2001 में आई फिल्म ब्रिजेट जोन्स डायरी आदि कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'द क्राउन' की शूटिंग भी यहीं हुई थी।
 

Related News