03 MAYFRIDAY2024 10:18:06 PM
Nari

2017 में बनीं मिस वर्ल्ड, दी बैक टू बैक 4 फ्लॉप फिल्में...उम्र में बड़े एक्टर को रोमांस कर बुरी फंसी एक्ट्रेस

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Apr, 2024 01:10 PM
2017 में बनीं मिस वर्ल्ड, दी बैक टू बैक 4 फ्लॉप फिल्में...उम्र में बड़े एक्टर को रोमांस कर बुरी फंसी एक्ट्रेस

मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स का खिताब जितने के बाद मॉडल बॉलीवुड का रूक जरूर करती हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता जैसे कई एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग  से लोगों का दिल जीत भी चुकी हैं। ऐसे ही 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से कई सारे ऑफर भी मिलने लगें। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज (2022) से डेब्यू था। लेकिन इसके चलते वो ट्रोलिंग का भी शिकार हुईं। दरअसल, अक्षय 56 के हैं तो मानुषी सिर्फ 26 साल की। दोनों की उम्र में लगभग 30 साल का फर्क है।  लोगों को ये बात पसंद नहीं आई कि वो अपनी उम्र से इतने बड़े एक्टर को रोमांस कर रही हैं। इसको लेकर अब उन्होंने चुप्पी भी तोड़ी है।

PunjabKesari

मानुषी ने दिया ट्रोलर्स का मुंह तोड़ जवाब

हाल ही में जब एक्ट्रेस ने पूछा गया कि फिल्मों में एक्टर्स के छोटी उम्र की एक्ट्रेसेस संग रोमांस करने में उनरी क्या राया है  इस सवाल के जवाब में मानुषी ने को-स्टार अक्षय संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि-, 'अक्षय कुमार सुपरस्टार हैं। मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं। मुझे इस चीज से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी उम्र क्या है? उनके साथ काम करना काफी मजेदार था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में चल रहे एज डिफ्रेंस डिबेट पर भी बात की।

PunjabKesari

एक्ट्रेस बोली,- 'सुपरस्टार्स के साथ काम करना अच्छी बात है। आपको विजिबिलिटी मिलती है।  अगर मैं अपनी पहली फिल्म की बात करूं तो उसमें भी उम्र का बड़ा फासला था। बड़े मियां छोटे मियां में कोई पेयरिंग नहीं है। हमने मार्केटिंग के लिए गाना किया है। मुझे इसमें कोई खराबी नहीं लगी'। 

बता दें, एक्ट्रेस बहुत जल्द अक्षय- टाइगर के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आएंगी।

PunjabKesari

Related News