04 MAYSATURDAY2024 3:09:58 AM
Nari

इस एक्टर के प्यार में मदहोश हैं Khushi Kapoor, जल्द बनेंगे कपूर खानदान के दामाद?

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Apr, 2024 01:50 PM
इस एक्टर के प्यार में मदहोश हैं Khushi Kapoor, जल्द बनेंगे कपूर खानदान के दामाद?

जाह्नवी कपूर को छोटी बहन खुशी कपूर भी खूब लाइम-लाइट में रहती हैं। उन्होंने पिछले साल जोया अख्तर की डायरेक्शनल फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म को नहीं चली पर इस दौरान खुशी कपूर को अपना प्यार मिल गया। ये कोई और नहीं, बल्कि फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर वेदांग रैना  हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने तो खूब पसंद किया ही है , वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए। कहा जा रहा है दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान वेदांग ने क्लियर किया था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। खुशी उनके साथ सुरक्षित महसूस करती हैं। 

PunjabKesari

खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में वेदांग हुए थे शामिल

बता दें खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद से वेदांग और खुशी के डेटिंग की अफवाहें फैल गई थीं। इंटीमेट लंच में ख़ुशी की बहन जाह्नवी कपूर संग उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, ओरी और वेदांग रैना शामिल हुए।

PunjabKesari

ओरी ने खुशी का केक काटते हुए एक वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया था, जिसमें वेदांग 'द आर्चीज' एक्ट्रेस के बगल में बैठकर उनके लिए क्लैप करते नजर आ रहे थे। 

PunjabKesari

दोनों रहते हैं हमेशा साथ

 दोनों के साथ में कई बार पार्टी करते और छुट्टियों में जाते भी देखा गया है। दोनों हमेशा एक दूसरे की फोटो को लाइक करते हैं और हार्ट इमोजी भी देते हैं। हाल ही में वेदांग ने फोटोशूट कराया था, जिसमें खुशी ने लाइक दिया था। वेदांग और खुशी ने इसपर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है। वहीं फैंस लगातार कयास लगा रह हैं कि वेदांग कपूर खानदान के होने वाले दामाद हैं। 

PunjabKesari

 ‘द आर्चीज़’ 7 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म से वेदांग को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। क्रिटिक्स ने भी वेदांग की तारीफ की थी और यहां तक कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की वजह से उनकी तुलना रणवीर सिंह से की थी।
 

Related News