18 MAYSATURDAY2024 1:56:18 PM
Nari

बवासीर में इन आहारों से रहें दूर वरना बढ़ सकती है दिक्कत!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 05 May, 2024 09:22 AM
बवासीर में इन आहारों से रहें दूर वरना बढ़ सकती है दिक्कत!

आज कल के बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इन्हीं में से एक बवासीर भी है। बवासीर को पाइल्स के नाम से भी जाना जाता है। ये बेहद गंभीर बीमारी है जो मलाशय और गुदा में मौजूद सूजन के कारण होती है। इसकी वजह से मल त्याग करना बहुत दर्दनाक होता है। सिर्फ यही नहीं इस बीमारी में इंसान को बैठने या फिर लेटने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें के आज के समय में कई तरह की दवाइयां और सर्जरी से बवासीर का इलाज आसानी से किया जा सकता है। परन्तु इसके साथ ही आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत फिर भी रहती है। हम आपको कुछ ऐसे आहार बताएंगे जिन्हें  खाने से बवासीर की समस्या बढ़ सकती है। चलिए इसी के साथ जानते हैं -

फैट वाले आहार

PunjabKesari

तेल में फैट बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। फैट युक्त पदार्थ पेट के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। फैट युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करने से पेट में जलन, पेट में दर्द और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इन पदार्थों का सेवन करने से बवासीर का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि, तैलीय पदार्थ कब्ज की शिकायत को बढ़ा देते हैं। डेयरी उत्पाद भी कम मात्रा में खाएं। घी का सेवन कम करें।

मसालेदार खाना

मसालेदार खाना बहुत से लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो मसालेदार खाना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इस तरह का खाना खाने से पाइल्स के मरीजों को मल त्यागते समय असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। साथ ही आपको ब्लीडिंग भी हो सकती है।

कॉफी

पाइल्स के मरीज के लिए कॉफी नुकसानदायक है। इसमें मौजूद कैफीन निर्जलीकरण का कारण है। जिससे मल कठोर हो जाता है और एनल वेन्स पर दबाव डालता है। जिससे मल त्याग में दिक्कत होती है।

कच्चे फल

PunjabKesari

पाइल्स की समस्या होने पर फल आपके लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि पूरी तरह से पके हुए फलों का ही सेवन करें। अधकच्चे फल जैसे केला आदि का सेवन करने से कब्ज की समस्या बढ़ती है। जिससे पाइल्स के मरीजों की दिक्कत काफी बढ़ सकती है। ऐसे में अच्छी तरह से पके हुए फलों का सेवन करें।

प्रोटीन वाले आहार

बवासीर से पीड़ित है तो प्रोटीन वाले आहार डाइट में शामिल ना करें। चाहे प्लांट प्रोटीन हो या फिर एनिमल प्रोटीन किसी का भी सेवन न करें। एनिमल प्रोटीन का सेवन करने से अधिक समस्याएं हो सकती हैं। प्रोटीन ठीक से नहीं पच पाता है जिसके कारण कब्ज और मलाशय में जलन होता है। यह गुदा मार्ग में सूजन को बढ़ाकर बवासीर को भी बढ़ाता है।

सुपारी, गुटखा, सिगरेट और पान मसाला

इन चीजों का सेवन तो वैसे ही नुकसानदायक होता है। यह कैंसर का कारण बन सकता है। यह बवासीर के रोगियों की तकलीफ और बढ़ा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सुपारी युक्त किसी भी चीज के सेवन से बचें। स्मोकिंग करने से हमारे शरीर के अंदर पाई जाने वाली गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दीवार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शराब भी उतना ही हानिकारक है जितनी सिगरेट। शराब का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। 

ज्यादा नमक वाला खाना

PunjabKesari

मार्केट में मिलने वाली अधिकतर चीजों में नमक की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो अधिक नमक वाली चीजें खाने से आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे आपकी रक्त वाहिकाएं भी प्रभावित होती है। 

Related News