25 APRTHURSDAY2024 11:42:44 AM
Nari

Women Day: एक आइकन के रूप में उभरी D-Records की सीईओ Taran Mehndi, पढ़ें उनकी जर्नी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Mar, 2022 12:52 PM
Women Day: एक आइकन के रूप में उभरी D-Records की सीईओ Taran Mehndi, पढ़ें उनकी जर्नी

तरन मेहंदी आउट ऑफ द बॉक्स सोचने में यकीन रखती हैं। यह एक आर्टिटेक यानि वास्तुकार होने के साथ-साथ एक लेखक, सॉन्ग डिजाइनर, एक मां और फेमस पॉप सिंगर दलेर मेहंदी की पत्नी भी हैं, लेकिन इन सबसे अलग इनकी एक और पहचान है। जी हां, ये डी-रिकॉर्ड्स (D-Records) की सीईओ के रूप में भी पहचानी जाती हैं। डी-रिकॉर्ड्स कंपनी रिकॉर्ड लेबल है, जिसे ऊंचाइयों तक लाने का श्रेय तरन मेहंदी को जाता है। पुरुष प्रधान देश में कंधे से कंधा मिलाकर चलना और अपनी पहचान बनाना कोई आम बात नहीं है। प्रसिद्ध गायिका शुभा मुदगल के बाद तरनप्रीत कौर एकमात्र ऐसी भारतीय महिला हैं, जिनके पास 90's के अंत तक न केवल एक म्यूजिक लेबल था बल्कि उसे संचालन करने का दायित्व भी था।

तरन मेहंदी ने कई शैलियों में संगीत एल्बम बनाए

बता दें कि डी रिकॉर्ड्स कंपनी नई दिल्ली में स्थित है, जहां तरन मेहंदी ने कई शैलियों में संगीत एल्बम बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय भाई किशनपाल जी, स्वर्गीय प्रिंसिपल बलदेव सिंह और कई प्रसिद्ध रागियों, महान कलाकारों इम्तियाज अली रियाज़, उस्ताद हुसैन बुख्श गुल्लू अली जैसे कुछ प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ काम किया है। डी रिकॉर्ड्स के तहत तरन मेहंदी कुछ टैलेंटेड आर्टिस्ट की तलाश में हैं।

 

तरन मेहंदी को गुलाम अली खान साहब से लेकर स्वर्गीय जगजीत सिंह तक से मिली सराहना

संगीत के प्रति तरन मेहंदी के जुनून के लिए उन्हें गुलाम अली खान साहब से लेकर स्वर्गीय जगजीत सिंह तक से सराहना मिली है। ऐसी न जाने कितनी यादें हैं जो हमें तरन मेहंदी और म्यूजिक के प्रति उनके जुनून की प्रेरणा बने हैं। इससे अलग तरन मेहंदी ने भारत के महाकाव्य संगीत कार्यक्रम (India’s epic concert) का सह-निर्माण किया है, जहां दिवंगत गज़ल वादक जगजीत सिंह का एक अलग अवतार देखने को मिला। जगजीत सिंह पंजाब के पारंपरिक पोशाक कुर्ता लच्छा में नृत्य करते नजर आए।

कई उपलब्धियां की हासिल

तरन मेहंदी ने चंदा नारंग इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म, नई दिल्ली से फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा किया है और दूरदर्शन के लिए वॉल्ट डिज़नी कार्टून मिकी माउस और डोनाल्ड डक के हिंदी डब संस्करण के लिए प्रोडक्शन मैनेजर और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम किया है। उन्होंने गर्ल चाइल्ड "गुड़िया रानी" पर एक वीडियो बनाया, जिसका निर्देशन एक शॉर्ट वीडियो- भाई गुरदास जी द्वारा किया गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TaranMehndi (@taranmehndi)

तरन मेहंदी  ने पति के साथ 900,000 पेड़ लगाए

अपने पति दलेर मेहंदी के लिए उनके डिज़ाइन और स्टाइल की पोशाक बैंगलोर के प्रतिष्ठित भारतीय संगीत अनुभव संग्रहालय में प्रदर्शित की गई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति के साथ 9,00,000 पेड़ लगाए।

एक लेखिका भी

तरन मेहंदी वर्तमान में हायर कॉन्शियसनेस पर एक किताब लिख रही हैं। अपनी नवीनतम उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए तरणप्रीत मेहंदी ने "लोका समस्त सुखिनो भवन्तु" शीर्षक से एक ध्यानपूर्ण एकल लॉन्च किया है। ये एक संस्कृत श्लोक है, जिसका अर्थ है- सभी प्राणी (पुरुष, महिला, बच्चे, जानवर, हर कोई) खुश और स्वतंत्र रहें।

गुरुनानक जयंती पर लॉन्च किया पहला शबद

गुरुनानक जयंती पर, तरन मेहंदी ने अपना पहला शबद, माई री लॉन्च किया। जिस पर दलेर जी ने कहा, "तरण हमेशा से गुरबानी गा रही हैं और यही हमारे रिश्ते का अहम बंधन भी है। मुझे खुशी है कि उन्होंने आखिरकार एल्बम का निर्माण करने का फैसला किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TaranMehndi (@taranmehndi)

 

जानें DRecords के बारे में

D-Records इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड एक स्वतंत्र रिकॉर्ड लेबल है, जो विभिन्न प्रकार की संगीत शैलियों को शामिल करते हुए ऑरिजनल और नए टेलैंट को बढ़ावा देता हैं। DRecords की शुरुआत संगीत की विरासत और ताकत से हुई हैं। 1995 में भारतीय संगीत परिदृश्य में उनके आने के बाद से, तरन मेहंदी एक आइकन के रूप में उभरी और उन्होंने द इंडी पॉप इंडस्ट्री का नेतृत्व किया। पहला रिकॉर्ड लेबल 'DRecords' चल रहे संगीत और संगीत व्यवसाय (concerts business) के विस्तार के रूप में सबके सामने आया।

Related News