27 APRSATURDAY2024 10:22:57 PM
Nari

तैमूर को इनाया से दूर रखना चाहते हैं सैफ, यह है वजह

  • Updated: 19 Jan, 2018 05:04 PM
तैमूर को इनाया से दूर रखना चाहते हैं सैफ, यह है वजह

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 20 दिंसबर को एक साल के हो गए है। बड़े होने के साथ-साथ वह काफी शरारती भी हो गए है। वह कई बार मॉम करीना के साथ पार्टी में नजर आए, जहां उनका नटखट अंदाज देखने को मिला। 

तैमूर अक्सर हाथ में पकड़ी चीजों को किसी पर भी फैंक देते हैं। इस बात को लेकर उनके पापा सैफ काफी परेशान है इसीलिए वह तैमूर को अपनी भांजी इनाया नौमी से दूर रखते है। दरअसल, सैफ को इस बात की चिंता है कि कहीं तैमूर इनाया पर गलती से कुछ मार न दें, जिससे की उसे चोट लगे। हाल में ही एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने इस बात के बारे में बताया। 
PunjabKesari
सोहा ने कहा कि तैमूर और इनाया के बीच अच्छी बॉन्डिग है लेकिन वह काफी शरारती है। तैमूर किसी भी चीज पर अपनी पकड़ बना लेता है। वहीं, इनाया अभी बहुत छोटी है और उसे खास केयर की जरूरत है। इसके अलावा सैफ-करीना सोहा को टिप्स देते है ताकि वह इनाया की केयर अच्छे से कर सकें। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News