
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है। इस केस में रोज नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं वहीं इस केस में रिया भी कईं खुलासे कर रही हैं। हाल ही में रिया की तरफ से एक और ऐसा बयान आया जिससे फैंस का गुस्सा तो बढ़ा ही साथ ही इस केस में भी नया मोड़ आया है। रिया ने पहले जहां सुशांत और उनकी बहन के बीच रिश्ते अच्छे न होने का दावा किया था वहीं अब रिया की तरफ से सुशांत की बहन को लेकर एक और स्टेटमेंट जारी किया गया और रिया ने इस बार सुशांत की बहन पर एक गंभीर आरोप लगाया है।

रिया ने लगाया सुशांत की बहन पर आरोप
दरअसल हाल ही में रिया की तरफ से कहा गया कि ,' सुशांत की बहन प्रियंका ने उन्हें नशे में गलत तरीके से छुआ है। रिया ने स्टेटमेंट जारी कर कई चीजें लिखी हैं। जारी की गई स्टेटमेंट में लिखा है ,'रिया और सुशांत एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। दोनों अच्छे दोस्त भी थे। कभी-कभी एक-दूसरे से बात कर लिया करते थे। अप्रैल 2019 में, रिया और सुशांत एक पार्टी में शामिल हुए थे, उसके बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के घर में काफी समय बिताते थे। दिसंबर 2019 में दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद रिया 8 जून को सुशांत को छोड़कर अपने घर चली गईं।'
मुझे गलत तरीके से छुआ: रिया
इस पर रिया का कहना है ,'सुशांत के साथ जब उनका रिलेशन शुरू हुआ तो एक्टर की बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ सुशांत के साथ ही रहते थे और एक पार्टी में जब प्रिंयका ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी तो उसके बाद प्रियंका ने कथित तौर पर मर्दों और औरतों के साथ असामान्य बर्ताव करने लगीं।'
सदमें में थी रिया
इतना ही नहीं रिया ने आगे कहा,' तब उन्होंने सुशांत के घर चलना चाहिए लेकिन सुशांत की बहन प्रियंका लगातार शराब पीती रहीं थी लेकिन फिर थोड़ी ही देर बाद वह घर जाने के लिए तैयार हो गईं। इसके बाद रिया सुशांत के कमरे में सोई हुई थीं तो अचानक वह जाग गईं क्योंकि प्रियंका उनके साथ सो रही थी और उन्हें गलत तरीके से छू रही थी। रिया बेहद सदमे में थीं और उन्होंने प्रियंका से कमरे से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद, रिया ने खुद घर छोड़ दिया। रिया ने जब ये बात सुशांत को बताई तो दोनों भाई-बहन के बीच काफी बहस हुई। तभी से रिया और सुशांत के परिवार के बीच रिश्ते खराब हो गए। सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए बनाई गई लिस्ट में भी रिया का नाम नहीं शामिल किया गया।'

रिया को भी आने लगे थे पैनिक अटैक
इतना ही नहीं रिया के वकील के अनुसार इसके बाद रिया को सुशांत का घर 8 जून को छोड़ना पड़ा और रिया के वकील के अनुसार सुशांत ने रिया से कहा था कि वह अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो जाएं क्योंकि सुशांत के साथ साथ रिया भी उन चिंतिओं से जूझ रही थीं और रिया को भी पैनिक अटैक आ रहे थे। इसीलिए सुशांत ने रिया को वहां से चले जाने को कहा। रिया की हालत भी ठीक नहीं थी, रिया ने उस दिन सुशांत से कहा कि वह क्या डॉक्टर सुजैन वॉकर के साथ थैरेपी करने के बाद घर लौट सकती हैं। तो सुशांत ने रिया से साफ कहा कि वह मीतू के घर आने से पहले ही लौट जाए।'
रिया के इस बयान के बाद लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें बातें सुना रहे हैं फिलहाल रिया से तो पूछताछ जारी है लेकिन इस केस में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं जिससे यह केस और उलझता जा रहा है।