19 DECFRIDAY2025 7:48:05 PM
Nari

इन कारणों से लगती हैं बार-बार भूख!(Pix)

  • Updated: 05 Nov, 2016 05:44 PM
इन कारणों से लगती हैं बार-बार भूख!(Pix)

कुछ लोगों को बहुत भूख लगती है। एेसे में वो थोड़ी देर बाद कुछ न कुछ खाते रहते हैं। अधिक भूख लगने के पीछे कई कारण हो सकते है। अगर आपको ज्यादा भूख लगती है और आप कुछ न कुछ खाने के बारे में सोचते रहते है तो हो सकता है कि आपको कोई बीमारी हो। एेसे में एक बार डॉक्टर से जरूर चेकअप करवाएं। आज हम आपको बताते है कि ज्यादा भूख लगने के क्या कारण हो सकते हैं। 

1. मोटापा
सबसे बड़ा कारण है मोटापा। मोटापे के कारण आपको ज्यादा भूख लगती है। शरीर में अतिरिक्त फैट की वजह से इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे भूख अधिक लगती है।

2. तनाव
तनाव में होने पर कोर्टिसाल हार्मोन शरीर में बनना शुरु हो जाता है, जिससे भूख लगती है। 

3. पीरियड्स
पीरियड्स में महिलाओं को अधिक भूख लगती है क्योंकि इस समय शरीर में बहुत सारे हार्मोवल चेंज होते है। 

4. डीहाइड्रैशन
ज्यादा भूख लगने का कारण डीहाइड्रैशन भी हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण ज्यादा भूख लगती है। 

5. दवाइयां
कई बार दवाइयों का सेवन करने से बहुत भूख लगती है। एलर्जी और एंटीबायोटिक की दवा लेने पर भूख ज्यादा लगती है। 


 

Related News